अवैध बालू परिवहन पर टास्क फोर्स की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन

जब्त ट्रैक्टर.

पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा में जिला टास्क फोर्स ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ छापेमारी की। बिना चालान के बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला टास्क फोर्स के माध्यम से लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. बुधवार की सुबह गोईलकेरा थाना अंतर्गत पावर ग्रिड स्टेशन के समीप बालू परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान टास्क फोर्स की टीम ने बालू लदे दो ट्रैक्टरों को रोककर जांच की. जांच के क्रम में ट्रैक्टर चालकों एवं परिवहनकर्ताओं से खनिज परिवहन से संबंधित वैध माइनिंग ट्रांजिट चालान की मांग की. लेकिन, वे कोई वैध चालान प्रस्तुत नहीं कर सके. साथ ही बालू के वैध परिवहन के संबंध में भी कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाए.इसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को बालू सहित जब्त कर गोईलकेरा थाना की अभिरक्षा में सौंप दिया गया.

अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : जिला खनन पदाधिकारी

जिला खनन पदाधिकारी ने बताया - जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा - अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अवैध खनन एवं परिवहन की सूचना प्रशासन को देने की अपील की है.


विज्ञापन
शीन अनवर

लेखक के बारे में

By शीन अनवर

शीन अनवर वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक एवं स्नातकोत्तर तथा बी एड किया है. राजनीति, धर्म, शिक्षा के क्षेत्र में इन्होंने लंबा काम किया है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola