झींकपानी : आंधी में गिरे तीन खंभे, तीन दिनों से अंधेरे में कोडेजोड़ा गांव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 May 2024 12:03 AM
टोंटो प्रखंड के बांदाबेड़ा (कोडेजोड़ा) में मंगलवार को आयी तेज आंधी से तीन बिजली के खंभे गिर गये. जिससे बिजली आपूर्ति बंद ठप है.
झींकपानी. टोंटो प्रखंड के बांदाबेड़ा (कोडेजोड़ा) में मंगलवार को आयी तेज आंधी से तीन बिजली के खंभे गिर गये. जिससे बिजली आपूर्ति बंद ठप है. बिजली आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को तीन दिनों से अंधेरे में रहना पड़ रहा है. बिजली विभाग द्वारा अब तक खंभों को दुरुस्त नहीं किया गया है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से खंभों को बदलकर विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल करने की मांग की है.
जैंतगढ़ : आंधी-पानी के बाद 24 घंटे का ब्लैक आउट
जैंतगढ़. आंधी-पानी के बाद गुरुवार शाम के पांच बजे से जैंतगढ़ समेत आसपास के इलाकों में बिजली पूरी तरह ठप है. लोगों ने रात अंधेरे में बितायी. दूसरे दिन शुक्रवार को दिन भर बत्ती गुल रही. गर्मी से निजात पाने को लोगों ने हाथ पंखा का सहारा लिया. वहीं, बिजली आधारित व्यापार ठप रहा. जगह-जगह तार गिरने, डिस्क इंसुलेटर खराब होने के कारण बिजली बाधित रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










