अंजलि बनी सेनापति, पारस सिंह मंत्री
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Apr 2024 11:46 PM
विज्ञापन
नोवामुंडी के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यालय को सुचारू रूप से कार्य संपादन के लिए बाल सदन के सदस्यों का चुनाव हुआ.
विज्ञापन
नोवामुंडी: शिशु मंदिर में बाल सदन के सदस्यों का हुआ चुनाव
नोवामुंडी.
नोवामुंडी के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यालय को सुचारू रूप से कार्य संपादन के लिए बाल सदन के सदस्यों का चुनाव हुआ. इसमें सेनापति पद के लिए अंजलि पोद्दार, मनीष पात्रो, आकाश बारिक, सह सेनापति पद के लिए अमित सावैयां, मधुस्मिता बेहरा, मंत्री पद के लिए पारस कुमार सिंह, राशि राउत, हर्ष प्रसाद, सह मंत्री पद के लिए शीतल बेहरा, मोनिका गौड़ व जिया खातून प्रत्याशी खड़े थे. कक्षा तृतीय से दशम तक के भैया-बहनों ने चुनाव में सेनापति पद के लिए 149 वोट से अंजलि पोद्दार, सह सेनापति पद पर अमित सावैयां 148 वोट, मंत्री पद के लिए पारस कुमार सिंह को 140 वोट, शीतल बेहरा को 137 वोट मिले. कन्या भारती में सेनापति राशि राउत, सह सेनापति मोनिका गौड़ रहीं. वंदना विभाग में प्रमुख श्वेता कुमारी यादव, सह प्रमुख सोनाली बेहरा, सांस्कृतिक विभाग में प्रमुख केशव पोद्दार, सह प्रमुख आराध्या ठाकुर, चिकित्सा विभाग में प्रमुख उमंग कुमार साह, सह प्रमुख अभि प्रसाद, अल्पाहार विभाग में प्रमुख श्वेता कुमारी, सह प्रमुख में प्रतिमा चक्रवर्ती, स्वच्छता विभाग में प्रमुख आरुषि सिन्हा, सह प्रमुख पायल खातून, खोया पाया विभाग में प्रमुख संध्या कुमारी, सह प्रमुख रोहित यादव, सूचना एवं प्रसार विभाग में प्रमुख अणु कुमारी, सह प्रमुख श्रवण पांडेय, विद्युत विभाग में प्रमुख बिष्टु बोस, सह प्रमुख सारेन लोहार को दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










