शादी का झांसा देकर प्रेमिका का यौन शोषण, मामला दर्ज

बंदगांव : प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने मंगलवार को कराईकेला थाने में मामला दर्ज कराया गया है. दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया है कि निताय प्रधान नामक युवक से उसका पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस दौरान आरोपी निताय ने […]
बंदगांव : प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने मंगलवार को कराईकेला थाने में मामला दर्ज कराया गया है. दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया है कि निताय प्रधान नामक युवक से उसका पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस दौरान आरोपी निताय ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दो बार शारीरिक संबंध बनाया.
इस दौरान शादी की बात करने पर टालमटोल करता है. दबाव बढ़ने पर उसने शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद मामले को लेकर 29 अप्रैल को मुंडा गौरीशंकर प्रधान की अध्यक्षता में गांव में बैठक बुलायी गयी. बैठक दो चरणों में दो दिन हुई, बावजूद कोई फैसला नहीं हो पाया. प्रेमी व उसके घरवालों ने शादी से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया. इधर, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




