पानी की किल्लत से पीएम आवास निर्माण कार्य ठप

नोवामुंडी : पानी की किल्लत से पेटेता पंचायत के बुरु पोखरिया में 47 व जेटेया के करंजिया गांव में 22 प्रधान मंत्री आवास योजना का निर्माण कार्य ठप हो गया है. गर्मी की भीषण तपिश में जल स्तर काफी नीचे चला गया है. जिसके कारण तालाब, प्राकृतिक जल स्रोत सूख गये हैं. चापाकलों से पानी […]
नोवामुंडी : पानी की किल्लत से पेटेता पंचायत के बुरु पोखरिया में 47 व जेटेया के करंजिया गांव में 22 प्रधान मंत्री आवास योजना का निर्माण कार्य ठप हो गया है. गर्मी की भीषण तपिश में जल स्तर काफी नीचे चला गया है. जिसके कारण तालाब, प्राकृतिक जल स्रोत सूख गये हैं. चापाकलों से पानी निकलना बंद हो गया है.
प्लींथ लेबल से उपर कतिपय आवास की दीवार उठायी जा रही है. इसके लिये एक किमी दूर स्थित एक चापाकल से पानी लाया जा रहा है लेकिन अब उक्त चापाकल से भी पानी निकलना बंद हो गया है. कमोबेश अन्य पंचायतों की स्थिति भी वैसी ही है. उक्त बातें पंचायत स्वयं सेवकों ने प्रधान मंत्री आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक में कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




