जोड़ा तालाब का शीघ्र होगा सौंदर्यीकरण: उपायुक्त

चाईबासा : झींकपानी के उपप्रमुख तरुण कुमार सावैंया के नेतृत्व में भवानी महिला समिति की अध्यक्ष रेणु देवी एव समिति के सदस्यों ने चाईबासा नगर के मंगलाहाट स्थित जोड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण एवं सफाई के लिये उपायुक्त को ज्ञापन सौपा.ज्ञापन में महिलाओं ने जोड़ा तालाब की विस्तृत जानकारी उपायुक्त को दी. उपायुक्त से तालाब के […]
चाईबासा : झींकपानी के उपप्रमुख तरुण कुमार सावैंया के नेतृत्व में भवानी महिला समिति की अध्यक्ष रेणु देवी एव समिति के सदस्यों ने चाईबासा नगर के मंगलाहाट स्थित जोड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण एवं सफाई के लिये उपायुक्त को ज्ञापन सौपा.ज्ञापन में महिलाओं ने जोड़ा तालाब की विस्तृत जानकारी उपायुक्त को दी.
उपायुक्त से तालाब के सौंदर्यीकरण व सफाई शीघ्र करवाने की मांग की गयी है. उपायुक्त ने मत्स्य विभाग के पदाधिकारियों से वार्ता कर तालाब का सौंदर्यीकरण शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया. मौके पर रेणु देवी, कोकिला महंती, करुणा महंती, बबिता महंती, संगीता देवी, स्वाती मुखर्जी, वीणा देवी, लतिता देवी समेत भारी संख्या में भवानी महिला समिति के सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




