अर्जुन अवार्डी मंगल चांपिया प. सिंहभूम के ब्रांड एंबेसडर बने

चाईबासा : अर्जुन अवार्ड विजेता मंगल सिंह चांपिया जून में होने वाले विश्व कप तीरंदाजी मुकाबला में हिस्सा लेने अमेरिका जाएंगे. सीनियर श्रेणी में मंगल का चयन हुआ है. पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी प्रखंड के ईचाकुटी निवासी मंगल सिंह चांपिया कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्होंने ओलिंपिक व कॉमनवेल्थ गेम […]
चाईबासा : अर्जुन अवार्ड विजेता मंगल सिंह चांपिया जून में होने वाले विश्व कप तीरंदाजी मुकाबला में हिस्सा लेने अमेरिका जाएंगे. सीनियर श्रेणी में मंगल का चयन हुआ है. पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी प्रखंड के ईचाकुटी निवासी मंगल सिंह चांपिया कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्होंने ओलिंपिक व कॉमनवेल्थ गेम में हिस्सा लिया था.
पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने चांपिया की उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें खेल का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. चांपिया के चयन पर उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि व पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने बधाई दी है. चांपिया ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि उनका चयन हुआ. उन्होंने बताया कि विश्व कप प्रतियोगिता 20 से 25 जून के बीच यूएसए के शार्ट लेक सिटी में होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




