पानी जनित रोग से हर 8 सेकेंड में एक बच्चे की मौत

Updated at : 20 Mar 2017 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
पानी जनित रोग से हर 8 सेकेंड में एक बच्चे की मौत

रोटरी क्लब ने जल व स्वच्छता पर किया सेमिनार लोग गंदा पानी पीने से बचें, स्वच्छता पर दें ध्यान विभिन्न स्थानों से रोटरी क्लब के सदस्य हुए शामिल चाईबासा : पानी से संबंधित बीमारी के कारण दुनिया में हर आठ सेकेंड में एक बच्चे की मौत हो जाती है. हर वर्ष 50 लाख से अधिक […]

विज्ञापन

रोटरी क्लब ने जल व स्वच्छता पर किया सेमिनार

लोग गंदा पानी पीने से बचें, स्वच्छता पर दें ध्यान
विभिन्न स्थानों से रोटरी क्लब के सदस्य हुए शामिल
चाईबासा : पानी से संबंधित बीमारी के कारण दुनिया में हर आठ सेकेंड में एक बच्चे की मौत हो जाती है. हर वर्ष 50 लाख से अधिक लोग गंदा पानी पीने, गंदे वातावरण और मल-मूत्र का गलत निबटान से जुड़ी बीमारियों से मरते हैं. उक्त बातें पटना विश्वविद्यालय के जूलॉजी प्रोफेसर सह पूर्व रोटरी गर्वनर डॉ बिंदु सिंह ने कहीं. वे रविवार को चाईबासा रोटरी क्लब की ओर से नेवाटिया गेस्ट हाउस में जल व स्वच्छता सेमिनार में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि बच्चों को खेल-खेल में हाथ धोने की अादत डालनी चाहिए.
उन्होंने विन्स (डब्ल्यूआइएनएस) रोटरी के प्रोग्राम के कार्य पर विस्तृत जानकारी दी. रोटरी पहले स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्कूल में बच्चों को साबुन से हाथ धोना सिखायें. इप्टा ने जल एवं स्वछता पर नुक्कड़ नाटक किया.
सेमिनार का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया. वहीं स्वागत भाषण कमेटी चेयरमैन रोटेरियन वीणा मुंधड़ा व मंच संचालन अंजु राठौर ने किया. धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन निरंजन प्रसाद
साव ने किया.
जमशेदपुर में चार करोड़ लीटर पानी रोजाना बर्बाद होता है
हर इनसान को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने की दिशा में सोचना चाहिए. हमें छोटे-छोटे तलाब बनाकर 100 से 50 घरों का पानी उसमें जमा करना चाहिए. जमशेदपुर में चार करोड़ लीटर पानी रोजाना बर्बाद होता है. हमें बचाने की जरूरत है. घर और कारखानों की छतों से बारिश का पानी संग्रह करें.
-आशीष माथुर, एमडी, जुस्को जमशेदपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola