रोजगार सेवक को हटाने के लिए डीडीसी को दिया पत्र

Updated at : 01 Mar 2017 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
रोजगार सेवक को हटाने के लिए डीडीसी को दिया पत्र

विकास योजनाएं की समीक्षा बैठक में बीडीओ ने अनुपस्थित तीन पंचायत सेवक व एक जेई को किया शो-कॉज नोवामुंडी : मंगलवार की शाम बीडीओ अमरेन डांग ने प्रधानमंत्री आवास योजना व डोभा निर्माण की समीक्षा की. बैठक में अनुपस्थित रहने वाले तीन पंचायत सेवक व कार्य में धीमी रफ्तार के आरोप में एक कनीय अभियंता […]

विज्ञापन

विकास योजनाएं की समीक्षा बैठक में बीडीओ ने अनुपस्थित तीन पंचायत सेवक व एक जेई को किया शो-कॉज

नोवामुंडी : मंगलवार की शाम बीडीओ अमरेन डांग ने प्रधानमंत्री आवास योजना व डोभा निर्माण की समीक्षा की. बैठक में अनुपस्थित रहने वाले तीन पंचायत सेवक व कार्य में धीमी रफ्तार के आरोप में एक कनीय अभियंता को शो-कॉज किया. जबकि जेटेया पंचायत के रोजगार सेवक सुधांशु भूषण दास को हटाने के लिए डीडीसी को पत्राचार किया गया है.
मौके पर बीडीओ ने विकास योजनाओं की गति में तेजी लाने का निर्देश दिया. कहा निर्धारित अवधि में कार्य को पूर्ण करें. कार्य में धीमी रफ्तार बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक से अनुपस्थित रहने के आरोप में कादाजामदा के पंचायत सेवक ज्योतिष लागुरी, बड़ापासेया के पंसेवक कृष्ण चंद्र देवगम व जेटेया के पंसेवक गोंडो सामड को शो-कॉज किया गया.
बीडीओ ने बेरोजगार युवक-युवतियों के स्वनियोजन के लिए सभी पंचायत सेवकों को बकरी पालन व एनीमल शेड निर्माण के लिए संचिका तैयार करने का निर्देश दिया. बैठक में जेई मनोज पासवान, अजय किस्कू, वालिद अनवर, बीपीओ निरंजन मुखी समेत पंचायत व रोजगार सेवक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola