लोंगाबेड़ा जंगल से नक्सलियों की पांच बाइक जब्त

चक्रधरपुर : एसपी अनीस गुप्ता के नेतृत्व में टेबो थाना अंतर्गत सारंडा के बीहड़ जंगल में पीएलएफआइ नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये छापामारी अभियान में लोंगाबेड़ा जंगल से पुलिस ने बिना नंबर के दो व नंबर लगी तीन मोटरसाइकिलों को जब्त किया है. जब्त वाहनों में सफेद रंग की हीरो करीजमा (जेएच-01बीजे-8035), काले रंग की […]
चक्रधरपुर : एसपी अनीस गुप्ता के नेतृत्व में टेबो थाना अंतर्गत सारंडा के बीहड़ जंगल में पीएलएफआइ नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये छापामारी अभियान में लोंगाबेड़ा जंगल से पुलिस ने बिना नंबर के दो व नंबर लगी तीन मोटरसाइकिलों को जब्त किया है. जब्त वाहनों में सफेद रंग की हीरो करीजमा (जेएच-01बीजे-8035), काले रंग की हीरो हंक (जेएच05बी6201), काले रंग की हीरो एक्सट्रीम स्पोर्टस में नबर की जगह पीएलएफआइ लिखा है, हीरो होंडा सुपर स्पेलेंडर बिना नंबर का, काले रंग की होंडा साइन (जेएच01बीसी -1827 ) शामिल है. एएसपी अमन कुमार मुताबिक 17 फरवरी को पीएलएफआइ नक्सलियों के खिलाफ जंगल में छापामारी अभियान चलाया गया. गुप्त सूचना मिली कि लोंगाबेड़ा जंगल में पीएलएफआई नक्सलियों का ठहराव लगातार हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




