अादिवासी हो समाज की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Updated at : 22 Jan 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
अादिवासी हो समाज की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

चाईबासा : आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पहल पर शनिवार को मंझारी प्रखंड के मौजा नगरकट्टा में विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर ग्रामीण मुंडा दिनेश बिरूवा की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक में केंद्रीय शिक्षा सचिव बिरसिंह बिरूली ने लोगों को हो समुदाय की पारंपरिक व्यवस्था एवं सामाजिक जागरूकता से अवगत कराया. आदिवासी […]

विज्ञापन

चाईबासा : आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पहल पर शनिवार को मंझारी प्रखंड के मौजा नगरकट्टा में विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर ग्रामीण मुंडा दिनेश बिरूवा की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक में केंद्रीय शिक्षा सचिव बिरसिंह बिरूली ने लोगों को हो समुदाय की पारंपरिक व्यवस्था एवं सामाजिक जागरूकता से अवगत कराया. आदिवासी हो समाज युवा महासभा की प्रमुख उपलब्धियों के परिप्रेक्ष्य में महासभा से जुड़ने की अपील की. सदर अनुमंडल अध्यक्ष शेरसिंह बिरूवा ने दस फरवरी को मागे पर्व मनाने के प्रस्ताव पर सभी की सहमति करायी.

स्वयंसेवी संस्थान प्रबंध व बिरसा युवा सेवा समिति के तत्वावधान में मौजा में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कर सामाजिक लाभ दिलाने की जानकारी दी. इसके अतिरिक्त जोहार ट्रस्ट की ओर से स्कूली बच्चों के लिये ठंड से राहत के लिए कंबल दिलाने की आश्वासन दिया. मौके पर हरिश कुंकल, रमेश बिरूवा, गोदाधर गोप, महाती बिरूवा, बबलु बिरूवा, जेंडाई बिरूवा, गंगाराम बिरूवा, ब्रजमोहन बिरूवा आदि काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola