सड़क हादसों में एक युवती समेत पांच जख्मी

Updated at : 02 Jan 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसों में एक युवती समेत पांच जख्मी

सभी का चाईबासा सदर अस्पताल में चल रहा इलाज चाईबासा : वर्ष 2017 के पहले दिन रविवार को अलग-अलग सड़क हादसे में एक युवती समेत पांच लोग घायल हो गये. इनमें गांधीटोला निवासी सूरज कुमार साव व रितिक साव, मुफस्सिल थानांतर्गत सिंदरी गांव निवासी मेंजारी तियु, गुटुसाई निवासी रोहन गोप व नीमडीह निवासी भीम मोदक […]

विज्ञापन

सभी का चाईबासा सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

चाईबासा : वर्ष 2017 के पहले दिन रविवार को अलग-अलग सड़क हादसे में एक युवती समेत पांच लोग घायल हो गये. इनमें गांधीटोला निवासी सूरज कुमार साव व रितिक साव, मुफस्सिल थानांतर्गत सिंदरी गांव निवासी मेंजारी तियु, गुटुसाई निवासी रोहन गोप व नीमडीह निवासी भीम मोदक शामिल है. सभी को चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार रविवार को अपराह्न लगभग चार बजे रोहन गोप स्कूटी से अपने दोस्त को छोड़ने के लिए रुंगटा गार्डेन गया था.
गार्डेन के मुख्य गेट के पास स्कूटी को घुमा रहा था. उसी समय तेजी एक ई-रिक्शा आया. इससे स्कूटी और ई-रिक्शा आमने-सामने टकरा गये. इसमें स्कूटी पर सवार रोहन गोप गिर गया. उसके सिर में चोट लगी. वहीं ई-रिक्शा चालक भीम मोदक को हल्की चोट लगी है. गांधी टोला निवासी सूरज कुमार साव व रितिक साव स्कूटी से गिरने से घायल हो गये. उक्त दोनों मधु बाजार से घरेलू सामान लेकर स्कूटी से घर जा रहे थे. रास्ते में स्कूटी से गिर गये. वहीं सिंदरी गांव निवासी मेंजारी तियु अपराह्न तीन बजे अपने छोटे भाई के साथ साइकिल पर सवार होकर दुकान में समान खरीदने जा रही थी. रास्ते में अनियंत्रित होकर दोनों भाई-बहन गिर पड़े. गिरने से मेंजारी के सिर में चोट लगी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola