प्रखंड कार्यालय में लगा दिव्यांग जांच शिविर, उमड़ी भीड़

चक्रधरपुर : बाल विकास परियोजना की ओर से सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जिला से आये हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ एके डे, चक्रधरपुर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जीतलाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सी टोपनो व सीडीपीओ इंदु प्रभा खलखो उपस्थित थे. शिविर में 52 […]
चक्रधरपुर : बाल विकास परियोजना की ओर से सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जिला से आये हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ एके डे, चक्रधरपुर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जीतलाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सी टोपनो व सीडीपीओ इंदु प्रभा खलखो उपस्थित थे. शिविर में 52 बच्चों की जांच की गयी.
जिसमें 43 हड्डी रोग व 11 नेत्र रोग के दिव्यांग पाये गये. इस संबंध में डॉ श्री डे ने कहा कि जांच के बाद समाज कल्याण विभाग को रिपोर्ट भेजा जायेगा. जिसके बाद दिव्यांग प्रमाण पत्र दिया जायेगा. मौके पर अजय कुमार, सुपरवाइजर अनबीता सिंहा, शीला चटर्जी, कुसूम विश्वकर्मा, प्रभा विश्वकर्मा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




