डीलर ने स्वीकारा, 20 की जगह 12 किलो अनाज दिये
Updated at : 09 Dec 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन

सारंडा. अनियमितता पर पांच गांवों के ग्रामीणों ने दी डीलर को चेतावनी ग्रामीणों ने कहा कि सुधार नहीं होने पर जन वितरण प्रणाली के दुकान पर तालाबंदी की जायेगी. साथ ही लाइसेंस रद्द करने की मांग की जायेगी. चिरिया : सारंडा के गागंदा पंचायत के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार पर कम राशन देने का आरोप […]
विज्ञापन
सारंडा. अनियमितता पर पांच गांवों के ग्रामीणों ने दी डीलर को चेतावनी
ग्रामीणों ने कहा कि सुधार नहीं होने पर जन वितरण प्रणाली के दुकान पर तालाबंदी की जायेगी. साथ ही लाइसेंस रद्द करने की मांग की जायेगी.
चिरिया : सारंडा के गागंदा पंचायत के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार पर कम राशन देने का आरोप लगाते हुए दुईया समेत चार गांवों के ग्रामीणों ने मोरचा खोल दिया है. इसे लेकर ग्रामीणों व लाभुक जविप्र दुकानदार प्रभु सहाय हेंब्रम के खिलाफ गोलबंद हो गये हैं.
मामले को लेकर लाभुक व ग्रामीणों ने डीलर प्रभु सहाय हेंब्रम के साथ बैठक कर हल निकालने का भी प्रयास किया. इस पर डीलर ने सफाई देते हुए बताया था कि प्रखंड के गोदाम से होने वाले राशन उठाव के क्रम में ही प्रत्येक बोरी में 1 से 2 किलो अनाज कम रहता है.
बावजूद उसने ने अपनी गलती स्वीकारते हुए राशन वितरण के लिए निश्चित तिथि, समय निर्धारित कर सूचना एवं लाभुकों की सूची दुकान की दीवार पर चिपकाने का आश्वासन दिया. गौरतलब है कि हर माह 15 एवं 25 तारीख को प्रखंड के सभी जविप्र दुकानों में राशन वितरण किया जाना है, लेकिन उक्त डीलर द्वारा उक्त तिथि को राशन वितरण नहीं किया जाता है. मालूम हो कि सेलाई, दोदारी, हिनुवा, दुइया व लेमरे गांव में जन वितरण प्रणाली की महिला समूह की दुकानें संचालित नहीं हो रही है. इन पांचों गांव के लाभुकों को राशन प्रभु सहाय हेंब्रम की दुकान से दिया जाता है. बैठक के दौरान ग्रामीणों व लाभुकों ने संबंधित डीलर को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि राशन वितरण में अनियमितता या मनमानी की जाती है, तो दुकान बंद करने के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी से शिकायत की जायेगी.
बैठक करते ग्रामीण.
मामले में डीलर को अंतिम चेतावनी दी गयी है. बावजूद अनियमितता बरती जाती है, दो लाइसेंस रद्द करने के लिए पत्राचार किया जायेगा.
जिरन बिरुवा, वार्ड सदस्य
20 किलोग्राम की जगह पर लाभुकों को 12 किलोग्राम अनाज का वितरण किया जाता है. डीलर द्वारा कहने पर ऐसा किया जाता है.
रसिंह सोलंकी, वजन करने वाला स्टॉफ
स्वीकृत लोगों को अनाज का वितरण नहीं किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक कुल 74 लोगों का नाम नयी बीपीएल सूची में स्वीकृत होकर आया है.
सुकराम सांडिल, लाभुक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




