दहेज के लिए लड़के के घर से सारा सामान ले गये लड़की वाले

Updated at : 08 Dec 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए लड़के के घर से सारा सामान ले गये लड़की वाले

मामला थाने पहुंचा, तो मानकी-मुंडा ने मामला सुलझाने की बात कही लड़के की बड़ी बहन का आरोप- लड़की पक्ष ने दूसरी बार दिया घटना को अंजाम सामान ले जाने से मना करने पर लड़के के पिता को थप्पड़ जड़ा चाईबासा : दहेज के लिए वधू पक्ष की ओर से लड़के (वर) के घर में घुसकर […]

विज्ञापन

मामला थाने पहुंचा, तो मानकी-मुंडा ने मामला सुलझाने की बात कही

लड़के की बड़ी बहन का आरोप- लड़की पक्ष ने दूसरी बार दिया घटना को अंजाम
सामान ले जाने से मना करने पर लड़के के पिता को थप्पड़ जड़ा
चाईबासा : दहेज के लिए वधू पक्ष की ओर से लड़के (वर) के घर में घुसकर सभी सामान (चावल, धान, बरतन, झाड़ू, तवा, बेलना आदि), चार बैल और 14 बकरा-बकरी ले जाने का मामला अब मानकी मुंडा सुलझायेंगे. मुफ्फसिल थानांतर्गत सिंदरी गांव की घटना थाने पहुंचने पर इसे सामाजिक तौर पर निपटाने के लिए कदम उठाया गया है. बुधवार की सुबह मानकी सिद्धेश्वर डुबराज तियु व मुंडा के साथ लड़का पक्ष मुफस्सिल थाना पहुंचा. वधू पक्ष के खिलाफ घर के सामान लूटपाट कर ले जाने की लिखित शिकायत की.
बताया गया कि सिंदरी गांव के विजय सिंह तियू ने एक माह पूर्व बुरुजोल गांव की लड़की को भगा कर शादी की. आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार एक सप्ताह बाद वधू पक्ष के लोग लड़के के घर पहुंचे. उस दिन लड़का पक्ष से वधू पक्ष को मुर्गा, खस्सी व अन्य सामान दिये गये. इसके बाद वधू पक्ष ने लड़का पक्ष से गोनोंग यानि दहेज स्वरूप दो बैल की मांग की. दोनों पक्ष ने तीन दिसंबर को बैल देना-लेना तय किया. लेकिन वधू पक्ष 26 नवंबर 2016 को सिंदरी पहुंचा. उस दिन लड़का के पिता महानायक तियु, छोटी बहन और बहू घर पर थी. वधू पक्ष वाले घर के सभी सामान, चार बैल और 14 बकरा-बकरी गाड़ी पर लोड कर ले गये. वहीं लड़की को भी ले गये.
घटना के दिन लड़का विजय सिंह तियु किसी काम से बाहर गया था. उसकी बड़ी दीदी जोंगा तियु जाति प्रमाण पत्र बनाने ब्लॉक आयी थी. जोंगा तियु ने बताया कि उसके पिता महानायक तियु ने सामान ले जाने से मना किया, तो लड़की पक्ष के लोगों ने थप्पड़ मारा. उसने बताया कि उक्त लड़की की इसके पूर्व झींकपानी के हतनाबेड़ा गांव में शादी हुई थी. वहां भी लड़की पक्ष ने इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था.
मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. श्री सिंह ने मानकी व मुंडा को पहले अपने स्तर से गांव में दोनों पक्षों को बुलाकर शांतिपूर्ण तरीके से मामले का समझौता करने को कहा. – दिग्विजय सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola