400 मी दौड़ में आनंदपुर की पुनीत ने मारी बाजी
Updated at : 08 Dec 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

जिला स्तरीय बाल समागम का आयोजन चाईबासा : जिला स्तरीय बाल समागम कार्यक्रम के तहत खेलकूद प्रतियोगिता सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में बुधवार को आयोजित की गयी, जिसका उदघाटन जिला परिषद अध्यक्ष लालमुनि पुरती ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर श्रीमती पुरती ने कहा कि बच्चों को जिले स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर […]
विज्ञापन
जिला स्तरीय बाल समागम का आयोजन
चाईबासा : जिला स्तरीय बाल समागम कार्यक्रम के तहत खेलकूद प्रतियोगिता सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में बुधवार को आयोजित की गयी, जिसका उदघाटन जिला परिषद अध्यक्ष लालमुनि पुरती ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर श्रीमती पुरती ने कहा कि बच्चों को जिले स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिल रहा है. इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर में भी जिला का नाम रोशन करें. कार्यक्रम को डीडीसी सीपी कश्यप ने भी संबोधित किया. प्रतियोगिता में जिले के 19 प्रखंड के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800 मी की दौड़, ऊंची कूद,
लंबी कूद, चित्रांकन, गणित प्रदर्शनी, विज्ञान प्रदर्शनी, निबंध, वाद-विवाद व भाषण आदि प्रतियोगिताएं हुई, जिसके विजेता प्रतिभागियों को डीसइ नीलम आइलिन टोप्पो एवं विभिन्न प्रखंडों के बीइइओ के हाथों पुरस्कृत किया गया. इसमें बालिका वर्ग के 100मी की दौड़ में (6-8 वर्ग) सदर की मादेए पाड़ेया, सोनुवा की मालती मुंडा, खूंटपानी की बाता हेंब्रम, 200 मी दौड़ में सदर की मादेए पाड़ेया, आनंदपुर की जोरी टोप्पो व मंझारी नीति कुंकल, 400 मी दौड़ में आनंदपुर की पुनीत कंडुलना, चक्रधरपुर सोमवारी मुंडरी व खूंटपानी के शुरू गोप ने बाजी मारी. भाषण प्रतियोगिता में नोवामुंडी की रेखा कुमारी, चक्रधरपुर के रंजन प्रधान व कुमारडुंगी के रघुनाथ सिंकू, निबंध प्रतियोगिता में मझगांव की सुचिता बिरूवा, हाटगम्हरिया की घनश्याम गागराई व नोवामुंडी की रविना केराई विजेता बनी. प्रतियोगिता को सफल बनाने में अमित मुखर्जी, अजय कुंडु, जोन मुत्थु, सुशील सिंकू, जयपाल जामुदा, पार्थ सारथी राय, अरूण कुमार, अनंतलाल विश्वकर्मा, कृष्णा देवगम, महेश सिंह, रानी पूनम, मनोज कुमार, पंकज महतो, राजेन्द्र नेवार आदि का सराहनीय योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




