केयू में 9 छात्रों से शुरू होगा एमबीए एमबीए में नामांकन 12 से, सभी परीक्षार्थी पास

Updated at : 07 Dec 2016 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
केयू में 9 छात्रों से शुरू होगा एमबीए एमबीए में नामांकन 12 से, सभी परीक्षार्थी पास

स्नातकोत्तर कॉमर्स विभाग में चलेंगी कक्षाएं वर्कस कॉलेज से भी कुछ अभ्यर्थियों का होगा स्थानांतरण चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से पिछले चार दिसंबर को आयोजित एमबीए प्रवेश परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी गयी है. विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों का नामांकन के लिए […]

विज्ञापन

स्नातकोत्तर कॉमर्स विभाग में चलेंगी कक्षाएं

वर्कस कॉलेज से भी कुछ अभ्यर्थियों का होगा स्थानांतरण
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से पिछले चार दिसंबर को आयोजित एमबीए प्रवेश परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी गयी है. विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों का नामांकन के लिए चयन हो गया है. इसके बाद यहां सत्र 2016-18 के लिए 12 दिसंबर से नामांकन आरंभ हो रहा है. विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर (पीजी) कॉमर्स विभाग में एमबीए की कक्षाएं चलेंगी. यहां 9 विद्यार्थियों से ही एमबीए की पढ़ाई शुरू होगी. हालांकि जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज से भी कुछ अभ्यर्थियों का यहां पीजी डिपार्टमें में स्थानांतरण होने की संभवनाएं है. इच्छुक विद्यार्थी चाईबासा में रह कर पढ़ना चाहते हैं,
वे पीजी विभाग में नामांकन करा सकते हैं. उन्हें एमबीए की सारी सुविधा उपलब्ध होगी. विद्यार्थी का नामांकन शुल्क पांच हजार निर्धारित किया गया है. दो साल में चार सेमेस्टर की पढ़ाई होगी. पहले सेमेस्टर का शुल्क 25 हजार रुपये जमाकर विद्यार्थी नामांकन ले सकते है. पीजी विभाग का नामांकन विश्वविद्यालय में ही होगा. जबकि वर्कर्स कॉलेज में नामांकन कॉलेज में होगा. विश्वविद्यालय एमबीए विभाग के डायरेक्टर सह कॉमर्स डीन डॉ राम प्रवेश प्रसाद ने कहा कि संबंधित कागजात के साथ विद्यार्थी विभाग में पहुंच कर नामांकन करा सकते हैं.
केयू : सीनेट सदस्यों का चुनाव दिसंबर में:
चाईबासा. कोल्हान विश्वविद्यालय में दिसंबर में सीनेट सदस्यों का चुनाव होगा. इसमें विवि के शिक्षक प्रतिनिधि सदस्यों का चुनाव होगा. सीनेट हॉल में सारी प्रक्रिया करायी जायेगी. टीचर एसोसिएशन कोल्हान यूनिवर्सिटी (टाकू) के अध्यक्ष डॉ राम प्रवेश प्रसाद व सचिव डॉ राजेंद्र भारती ने कुलपति से मुलाकात के बाद जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन से हमारी मांग थी कि विवि में शिक्षकों के प्रतिनिधि का चुनाव कराये, जो सीनेट के सदस्य के रूप में रहेंगे.
इग्नू में ऑनलाइन व ऑफलाइन नामांकन जारी: महिला कॉलेज चाईबासा में इग्नू में नामांकन की प्रक्रिया जारी है. जनवरी 2017 सत्र में बिना विलंब शुल्क के नामांकन सात दिसंबर तक लिया जायेगा, जबकि 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ जनवरी 2017 सत्र के सभी कार्यक्रमों में नामांकन की अंतिम तिथि 28 दिसंबर है. विद्यार्थी ऑनलाइन तथा ऑफलाइन के तहत नामांकन ले सकते हैं. ऑफलाइन नामांकन के लिए नामांकन फॉर्म एवं प्रोस्पेक्टस 200 रुपये शुल्क जमा कर इग्यू केंद्र से हासिल कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola