सेवानिवृत्ति के बाद भी कई शिक्षकों को नहीं मिली एरियर की राशि

Updated at : 07 Dec 2016 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत्ति के बाद भी कई शिक्षकों को नहीं मिली एरियर की राशि

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से लगभग 75 गैर पीएचडी धारक एसोसिएट प्रोफेसर (पुराने शिक्षक) का वेतन वृद्धि एरियर का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है. जबकि इनमें से कुछ शिक्षक रिटायर हो चुके हैं और कुछ वर्तमान में पढ़ा रहे हैं. टीचर्स एसोसिएशन ऑफ कोल्हान यूनिवर्सिटी(टाकू) के अध्यक्ष डॉ रामप्रवेश प्रसाद […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से लगभग 75 गैर पीएचडी धारक एसोसिएट प्रोफेसर (पुराने शिक्षक) का वेतन वृद्धि एरियर का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है. जबकि इनमें से कुछ शिक्षक रिटायर हो चुके हैं और कुछ वर्तमान में पढ़ा रहे हैं. टीचर्स एसोसिएशन ऑफ कोल्हान यूनिवर्सिटी(टाकू) के अध्यक्ष डॉ रामप्रवेश प्रसाद व सचिव डॉ राजेंद्र भारती ने मंगलवार को कुलपति डॉ आरपीपी सिंह से मुलाकात कर उन्हें इस समस्या से अ‌वगत कराया.

उन्होंने कहा कि एरियर का भुगतान नहीं होने से शिक्षकों को काफी परेशानी हो रही है. कुछ शिक्षक रिटायर तक हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें 1 जनवरी 2006 से वेतनमान के एरियर की राशि का भुगतान नहीं हुआ है. विवि प्रशासन एरियर भुगतान की दिशा में प्रयास करे. जबतक एरियर की भुगतान नहीं होता, तबतक टाकू विरोध करेगा. टाकू ने इससे पूर्व भी कुलपति से मुलाकात कर पुराने शिक्षकों को एरियर भुगतान की मांग की थी. तब कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने एरियर भुगतान कराने का आश्वासन दिया था.

रिटायर शिक्षकों ने भी कई बार विश्वविद्यालय पहुंचकर एरियर राशि भुगतान संबंधित मांग पत्र सौंपा गया था. टाकू पदाधिकारियों के समक्ष कुलपति ने इस बार आश्वासन दिया कि एरियर का भुगतान अविलंब कर दिया जायेगा. एपीआइ मामले पर सरकार के पास मांग पत्र भेज दिया जायेगा.

2008 बैच के प्रोफेसर को भी नहीं मिला एरियर: विवि में 2008 बैच के शिक्षकों को भी अभी तक वेतन वृद्धि की एरियर राशि नहीं मिली है. हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुछ माह का एरियर भुगतान किया है. टाकू के सचिव राजेंद्र भारती ने कहा कि 2008 बैच के शिक्षकों को भी एरियर नहीं मिलने से परेशानी हो रही है. इस मुद्दे पर विश्वविद्यालय में कई बार मांग पत्र सौंपा गया है. लेकिन अभी तक किसी तरह की पहल नहीं की गयी है.
गैर पीएचडी धारक एसोसिएट प्रोफेसर के एरियर भुगतान के लिए वीसी से मिला टाकू
टाकू अध्यक्ष डॉ राम प्रवेश प्रसाद व सचिव राजेंद्र भारती कुलपति से मिलकर बतायी समस्या
1 जनवरी 2006 के वेतनमान का एरियर अभी तक शिक्षकों को नहीं मिला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola