झींकपानी व जगन्नाथपुर में बाल समागम

Updated at : 07 Dec 2016 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
झींकपानी व जगन्नाथपुर में बाल समागम

झींकपानी/जगन्नाथपुर : उच्च विद्यालय प्लस टू (हाइस्कूल) मैदान में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय बाल समागम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखायी. कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीअो शंकर एक्का द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर बीइइओ बालेश्वर द्विवेदी व बीपीओ विवेकानंद महंती के अलावा शिक्षिका […]

विज्ञापन

झींकपानी/जगन्नाथपुर : उच्च विद्यालय प्लस टू (हाइस्कूल) मैदान में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय बाल समागम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखायी. कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीअो शंकर एक्का द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर बीइइओ बालेश्वर द्विवेदी व बीपीओ विवेकानंद महंती के अलावा शिक्षिका मंजू खंडाइत, महेश गोप समेत सभी विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थीं.

इधर, बीआरसी जगन्नाथपुर के तत्वावधान में बाल समागम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा मौजूद थे. इस अवसर पर आयोजित 30 विभिन्न प्रतियोगिताअों में 150 स्कूलाें के छात्रों ने हिस्सा लिया, जिसमें 90 बच्चों का चयन किया गया. जिन्हें जिला स्तरीय बाल समागम में भाग लेने का मौका मिलेगा. मौके पर केरला इंगलिश स्कूल, आइडियल इंगलिश स्कूल तथा संत पॉल मध्य विद्यालय मालुका के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.
ये हैं झींकपानी के विजेता
100 मीटर दौड़ में (बालक) गणेश पुरती, मुखी तुबिद व सूरज खलको, बालिका में मेरी गोडसरा, पलाय कुमारी व मालती मुंडा, 800 मीटर दौड़ में (बालक) माधी हेंब्रम, बी सुंडी, प्रशांत, (बालिका में) पानेला अल्डा, शार्मिला सुंडी व मनीषा टोप्पो, ऊंची कूद में (बालक) वीर सिंह बिरूली, शंकर नायक, माझी हेंब्रम, (बालिका) सुनीता दोराइबुरू, संध्या रजक व जोंगा कुंकल, लंबी कूद में (बालक) शंकर नायक, माझी हेंब्रम, सोमा तुबिद, (बालिका) संध्या रजक, पंगेला अल्डा व लक्ष्मी कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे.
ले लिए पैसे, नहीं बनाये आवास
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola