संस्थागत प्रसव बढ़ाने और प्रोत्साहन राशि देने का आदेश

चाईबासा : क्षेत्रीय अस्पताल के सभागार में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सिविल सर्जन डॉ उगेश्वर राम, सभी प्रखंडों के लेखापाल, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि उपस्थित थे. सीएस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व सब-उप स्वास्थ्य केंद्रों के रंग-रोगन व अन्य मद में आवंटित राशि फरवरी तक 80 प्रतिशत खर्च […]
चाईबासा : क्षेत्रीय अस्पताल के सभागार में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सिविल सर्जन डॉ उगेश्वर राम, सभी प्रखंडों के लेखापाल, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि उपस्थित थे. सीएस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व सब-उप स्वास्थ्य केंद्रों के रंग-रोगन व अन्य मद में आवंटित राशि फरवरी तक 80 प्रतिशत खर्च करने, नियमित टीकाकरण पर गति लाने, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव बढ़ाने व सहिया के बीच प्रोत्साहन राशि भुगतान करने का निर्देश दिया गया.
राशि खर्च नहीं करने पर वेतन निकासी पर रोक लगायी जायेगी. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी निर्मल कुमार दास ने कहा कि सब-उपस्वास्थ्य केंदों में पांच से अधिक प्रसव करानेवाले एएनएम व सहिया को 300 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. हर माह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 50 से अधिक प्रसव कराने पर उक्त केंद्र के चिकित्सक, एएनएम व सहियाओं को प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. सदर अस्पताल में 10 से अधिक सिजेरियन करने पर चिकित्सक टीम सहित नर्स को तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. बैठक में यूनिसेफ के समन्वयक अनिल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




