कार से दो लाख रुपये नकद बरामद

Updated at : 07 Dec 2016 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
कार से दो लाख रुपये नकद बरामद

बरामद नोट गिनते एएसआइ. इसी कार से बरामद हुए नोट. बिहार के छपरा से ओड़िशा राउरकेला जा रहा था वाहन मनोहरपुर पुलिस ने की छानबीन,नोट मिला सही मनोहरपुर : मनोहरपुर पुलिस ने मंगलवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक कार (मारुती सुजुकी स्विप्ट )से करीब 2 लाख रुपये नकद बरामद किया है. जानकारी […]

विज्ञापन

बरामद नोट गिनते एएसआइ. इसी कार से बरामद हुए नोट.

बिहार के छपरा से ओड़िशा राउरकेला जा रहा था वाहन
मनोहरपुर पुलिस ने की छानबीन,नोट मिला सही
मनोहरपुर : मनोहरपुर पुलिस ने मंगलवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक कार (मारुती सुजुकी स्विप्ट )से करीब 2 लाख रुपये नकद बरामद किया है. जानकारी के अनुसार मंगलवार को मनोहरपुर रेल लेबल क्रासिंग के समीप एएसआइ सुनील कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था.
इसी क्रम में मारुती सुजकी स्विप्ट कार (यूपी-16एक्स/5528) को रोक कर पुलिस ने तलाशी ली, तो कार में एक काले रंग के बैग मिला. जिसमें 100-100 के 2058 नोट और 50-50 के 34 नोटों का बंडल मिला. जो कुल दो लाख सात हजार पांच सौ रुपये थे. कार में सवार बिहार छपरा के संजय मिश्रा,प्रेम शंकर गुप्ता और पंडित सेठ से जब पैसे के बारे में पूछताछ की गयी, तो वे सही जानकारी नहीं दे पाये. जिसके बाद पुलिस ने पैसा और कार को जब्त कर तीनों को मनोहरपुर थाना ले गयी. कार में सवार संजय मिश्रा का कहना है कि जमीन के कारोबार को लेकर वे पैसा राउरकेला ले जा रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola