टोंटो : बकरी खोजने गये वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या

Updated at : 01 Dec 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
टोंटो : बकरी खोजने गये वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या

चाईबासा : टोंटो थानांतर्गत नाकाहासा गांव में मंगलवार की शाम अपराधियों ने वृद्ध पुस्तम गोप (70) की धारदार हथियार से हत्या कर दी. बुधवार की सुबह घर से पुलिस से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. मृतक की बेटी जानकी गोप ने बताया कि मंगलवार को घर के कुछ लोग मंगलाहाट और […]

विज्ञापन

चाईबासा : टोंटो थानांतर्गत नाकाहासा गांव में मंगलवार की शाम अपराधियों ने वृद्ध पुस्तम गोप (70) की धारदार हथियार से हत्या कर दी. बुधवार की सुबह घर से पुलिस से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. मृतक की बेटी जानकी गोप ने बताया कि मंगलवार को घर के कुछ लोग मंगलाहाट और कुछ मजदूरी करने गये थे. घर पर उनके पिता पुस्तम अकेले थे. वह हाट से लौटी, तो पिता घर पर नहीं थे. लोगों ने बताया कि उसके पिताजी बकरी खोजने के लिए खेत की ओर गये हैं.

शाम करीब सात बजे तक वह घर नहीं आये. उनकी खोजबीन शुरू किया गया. रात 10 बजे तक पता नहीं चलने पर पुजारी को बुलाकर पूजा करायी गयी. बुधवार की सुबह नाकाहासा खदान के पास अरहर खेत में शव मिला. सुबह गांव के एक युवक शौच करने गया, तो शव देखा. उसने गांव में आकर जानकारी दी. इसके बाद ग्रामीण पहुंचे और पुस्तम का शव उठाकर घर लाया गया. पुस्तम के गाल, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्से में जख्म के निशान मिले हैं. पुत्री ने बताया कि गांव में किसी से दुश्मनी नहीं है. घटना की जानकारी ग्रामीण मुंडा चंद्रमोहन बारी को दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

नाकाहासा गांव में अरहर खेत से बरामद हुआ शव
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मामले की जांच में जुटी टोंटो पुलिस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola