पारंपरिक हथियार संग प्रखंड कार्यालय घेरा

नोवामुंडी : सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन के विरोध में पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा के नेतृत्व में बुधवार को आठ संगठनों के लोग पारंपरिक हथियार के साथ सड़क पर उतरे. प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया. नोवामुंडी मुख्य चौक पर सीएम व विधायक गीता कोड़ा का पुतला फूंका. मानकी मुंडा संघ ने राज्यपाल के […]
नोवामुंडी : सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन के विरोध में पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा के नेतृत्व में बुधवार को आठ संगठनों के लोग पारंपरिक हथियार के साथ सड़क पर उतरे. प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया. नोवामुंडी मुख्य चौक पर सीएम व विधायक गीता कोड़ा का पुतला फूंका. मानकी मुंडा संघ ने राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा.
कहा गया कि संशोधन होने पर आदिवासी समाज जान देंगे, लेकिन जमीन नहीं देंगे. जमीन बचाओ समन्वय समिति के संयोजक डेवाराम तुबिड ने दीरी बुरु ओते हासा आबुआ दिकु जारी काबुआ का नारा दिया. मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य इजहार राही, जयराम बारजो, बामेया पुरती, बिक्रम चांपिया, गंगाधर लागुरी, सागर लागुरी, बामेया बोबोंगा, अजय पुरती, अंबिका दास, सागर लागुरी, रीना बालमूचु, गणेश केराई, नरसिंह चांपिया, घोसवा बारजो, माइकल तिरिया, नरपति लागुरी, गणेश केराई समेत अन्य ने विचार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




