बैंक में पैसा खत्म, ग्राहकों का हंगामा

सोनुवा : सोनुवा के बैंक ऑफ इंडिया शाखा में पैसा खत्म होने के बाद मंगलवार शाम करीब चार बजे पैसे के लिए लाइन में लगे ग्राहकों ने हंगामा किया. घंटों पैसे के लिए लाइन खडे पुरुष व महिला ग्राहकों को जब पता चला कि पैसा खत्म हो गया है. तब गुस्साएं ग्राहकों ने बैंक कर्मचरियों […]
सोनुवा : सोनुवा के बैंक ऑफ इंडिया शाखा में पैसा खत्म होने के बाद मंगलवार शाम करीब चार बजे पैसे के लिए लाइन में लगे ग्राहकों ने हंगामा किया. घंटों पैसे के लिए लाइन खडे पुरुष व महिला ग्राहकों को जब पता चला कि पैसा खत्म हो गया है. तब गुस्साएं ग्राहकों ने बैंक कर्मचरियों के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया.
लाइन में लगे ग्राहकों ने टोकन देने की बात कहते हुए हंगामा किया. लेकिन बैंक कर्मचारी टोकन देने से मना कर दिया. ग्राहक टोकने देने की जिद पर अड़ गये व हंगामा जारी रखा. बैंक में ग्राहकों की हंगामें की सूचना पाकर बीडीओ संजय कुमार सिन्हा व सोनुवा थाना के अवर निरीक्षक एसएन लाल बैंक पहुंच ग्राहकों को समझाते हुए बैंक कर्मचारियों को टोकन देने का निर्देश दिया. जिसके बाद ग्राहकों ने हंगामा बंद किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




