महिला नहीं हुई थी बेहोश, चीर दिया पेट

चक्रधरपुर : अनुमंडल अस्पताल में महिलाओं के बंध्याकरण में लापरवाही बरती जा रही है. उक्त आरोप टोकलो निवासी अमलेश दास ने लगाया है. उन्होंने बताया कि बिना बेहोश किये ही उनकी पत्नी गुलसेन देवी का चिकित्सकों ने पीट चीर दिया. जिससे दर्द से कराहती हुई पत्नी गुलसेन ने ऑपरेशन करने नहीं दिया. टोकलो रोड निवासी […]
चक्रधरपुर : अनुमंडल अस्पताल में महिलाओं के बंध्याकरण में लापरवाही बरती जा रही है. उक्त आरोप टोकलो निवासी अमलेश दास ने लगाया है. उन्होंने बताया कि बिना बेहोश किये ही उनकी पत्नी गुलसेन देवी का चिकित्सकों ने पीट चीर दिया. जिससे दर्द से कराहती हुई पत्नी गुलसेन ने ऑपरेशन करने नहीं दिया.
टोकलो रोड निवासी अमलेश दास ने बताया कि सोमवार को उनकी पत्नी गुलसेन देवी को बंध्याकरण करने के लिए सोमवार को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया. अस्पताल में पंजीकरण के बाद करीब साढ़े 12 बजे उनकी पत्नी गुलसेन को तीन इंजेक्शन दिये गये. कुछ देर बाद चिकित्सक पी प्रधान व डॉ अंजना कुमारी ने बंध्याकरण ऑपरेशन शुरू किया. चिकित्सकों ने जैसे ही गुलसेन देवी का पेट चीरा वह दर्द से कराहने लगी. ओटी में जोर-जोर से चिल्लाने लगी.
पत्नी की चिल्लाहट सुन अमलेश अस्पताल में हंगामा करने लगे. ओटी का दरवाजा भी खोलने की उन्होंने कोशिश की. महिला गुलसेन देवी की चिल्लाहट व दर्द को देखते हुए चिकित्सकों ने बंध्याकरण नहीं किया और महिला के पेट को पुन: सिल दिया. जिसके बाद पति अमलेश पत्नी को लेकर घर आ गये. अमलेश ने कहा कि चिकित्सक मनमानी ढ़ंग से ऑपरेशन कर गरीबों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




