तालाब में डूबा सातवीं का छात्र हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था जीत मुंडा

Updated at : 22 Nov 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
तालाब में डूबा सातवीं का छात्र हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था जीत मुंडा

अपने साथियों के साथ तालाब में नहाने गया था ग्रामीणों ने किया हंगामा, कहा-एंबुलेंस पहुंचने में देर होने के कारण हुई मौत जैंतगढ़ : चंपुवा थानांतर्गत आश्रम स्कूल के सातवीं के छात्र जीत मुंडा (12) की तलाब में डूबने से मौत हो गयी. सोमवार को जीत अपने साथियों के साथ तलाब में नहाने गया था. […]

विज्ञापन

अपने साथियों के साथ तालाब में नहाने गया था

ग्रामीणों ने किया हंगामा, कहा-एंबुलेंस पहुंचने में देर होने के कारण हुई मौत
जैंतगढ़ : चंपुवा थानांतर्गत आश्रम स्कूल के सातवीं के छात्र जीत मुंडा (12) की तलाब में डूबने से मौत हो गयी. सोमवार को जीत अपने साथियों के साथ तलाब में नहाने गया था. इस दौरान वह डूब गया. साथियों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला.
इसकी सूचना स्कूल के प्राचार्य चैतन चरण दास को दी. श्री दास ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया. एंबुलेंस आने में काफी देर होने पर उसे एक अन्य वाहन से चंपुवा अस्पताल लाया गया. यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद अभिभावक और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया. उनका आरोप था कि एंबुलेंस आने में देरी हुई. इसके कारण बच्चे की मौत हुई है. ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा कि स्कूल में 411 विद्यार्थी पढ़ते हैं. इनमें 328 विद्यार्थी हॉस्टल में रहते हैं. स्कूल में 12 शौचालय व नलकूप लगा है, इसके बावजूद बच्चे तलाब में नहाने चले जाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola