ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी
Updated at : 22 Nov 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल दो वर्षों की उपलब्धि बतायेंगी कुलाधिपति तीन घंटे तक रुकेंगी विवि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम, कोल्हान के सभी वीवीआइपी होंगे शामिल चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बेहतर सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरा व सीसीटीवी से नजर रखी जायेगी. दीक्षांत समारोह की एक-एक गतिविधि की […]
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल दो वर्षों की उपलब्धि बतायेंगी
कुलाधिपति तीन घंटे तक रुकेंगी विवि परिसर में
सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम, कोल्हान के सभी वीवीआइपी होंगे शामिल
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बेहतर सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरा व सीसीटीवी से नजर रखी जायेगी. दीक्षांत समारोह की एक-एक गतिविधि की रिकॉर्डिंग की जायेगी. पंडाल में प्रवेश से पूर्व वीवीआइपी को छोड़ सभी डिग्रीधारी विद्यार्थियों की जांच होगी. हालांकि संदेह होने पर पुलिस वीवीआइपी की जांच कर सकती है. समारोह के एक दिन पूर्व सभी वोलेंटियर व एनसीसी जवानों को रिहर्सल कराया जायेगा. सभी को जिम्मेवारी सौंपी जायेगी.
समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू तीन घंटे तक रुकेंगी. कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह नौ बजे किया जायेगा. कुलाधिपति का सुबह 11 बजे पहुंचेंगी. कुलपति डॉ आरपीपी सिंह स्वागत भाषण करेंगे. इसके बाद प्रतिकुलपति डॉ रंजीत सिंह विवि की उपलब्धि बतायेंगे. इसके उपरांत अामंत्रित अतिथि मंत्रियों का भाषण होगा. अंतिम भाषण मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का 20 मिनट का होगा. इसके बाद गोल्ड मेडलिस्ट को मुख्य अतिथि के हाथों सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा. कुलाधिपति के हाथों से सात गोल्ड मेडलिस्ट को डिग्री सर्टिफिकेट दिया जायेगा. वहीं डीन, कुलपति, प्रतिकुलपति समेत अन्य अतिथियों के हाथों से डिग्री सर्टिफिकेट दिया जाना है.
समारोह में गाउन पहन कर ही डिग्री सर्टिफिकेट ले सकेंगे डिग्रीधारी
सभी डिग्रीधारी को गाउन पहन कर ही दीक्षांत समारोह में शामिल होना है. बिना गाउन के सर्टिफिकेट नहीं ले सकेंगे. परीक्षा नियंत्रक डॉ पीके पाणी ने कहा कि गाउन के लिए डिग्रीदारी से लिया जाने वाला एक हजार रुपये सुरक्षित राशि होगी. यह राशि गाउन वापस करने पर विद्यार्थियों को लौटा दी जायेगी. जो विद्यार्थी कार्यक्रम में सिर्फ हिस्सा लेने पहुंचेंगे उनके लिये विवि प्रशासन की ओर से सुविधा होगी. अलग से चेयर लगाये जायेंगे. हालांकि उनको भी पास लेना होगा.
4 गैलरी बनेगी
दीक्षांत समारोह में चार गैलरी बनायी जायेगी. गोल्ड मेडलिस्ट के लिए एक गैलरी, प्रभारी प्रिंसिपल, एचओडी, डीन व पदाधिकारियों के लिए एक गैलेरी. डिग्रीधारी विद्यार्थियों के लिए एक गैलरी और आमंत्रित अतिथियों के लिए एक गैलरी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




