डाक कर्मियों ने अस्पतालों में जाकर बदले मरीजों के नोट
Updated at : 22 Nov 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

मरीज को पुराने नोट के बदले नये दस के नोट देते. चक्रधरपुर : पोस्ट ऑफिस कर्मियों ने सोमवार को अनुमंडल अस्पताल व संत अंजला अस्पताल में जाकर मरीजों के पांच सौ व एक हजार रुपये के नोट बदले. मौके पर डाक निरीक्षक भूषण कुमार, उप डाकपाल हीरा मोची, सीकेपी कॉलोनी के उप डाकपाल धनंजय कुमार […]
विज्ञापन
मरीज को पुराने नोट के बदले नये दस के नोट देते.
चक्रधरपुर : पोस्ट ऑफिस कर्मियों ने सोमवार को अनुमंडल अस्पताल व संत अंजला अस्पताल में जाकर मरीजों के पांच सौ व एक हजार रुपये के नोट बदले. मौके पर डाक निरीक्षक भूषण कुमार, उप डाकपाल हीरा मोची, सीकेपी कॉलोनी के उप डाकपाल धनंजय कुमार ने बारी-बारी से दोनों अस्पतालों में जाकर मरीजों के पुराने नोट को बदला. इस दौरान डाक निरीक्षण श्री कुमार ने कहा कि पैसों की अभाव के कारण किसी भी मरीजों को इलाज में दिक्कत न हो. इसलिए पोस्ट ऑफिस ने यह पहल शुरू की है. मौके पर अशोक कुमार महतो, कुलदीप सिंह, जय शंकर तांती, राजू महतो, तिरथ जामुदा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




