हवा टंकी में विस्फोट, तीन टुकड़ों में बंटा युवक शरीर
Updated at : 21 Nov 2016 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

क्षमता से अधिक हवा भरने के कारण हुआ हादसा बड़बिल थाने में दर्ज कराया गया मामला अपने बहनोई की दुकान में काम कर रहा था युवक नोवामुंडी : झारखंड सीमा पर ओड़िशा चेकनाका के पास टायर दुकान में हवा की टंकी में हवा भरने के दौरान हुए विस्फोट में मो निशांत खान (26) की मौत […]
विज्ञापन
क्षमता से अधिक हवा भरने के कारण हुआ हादसा
बड़बिल थाने में दर्ज कराया गया मामला
अपने बहनोई की दुकान में काम कर रहा था युवक
नोवामुंडी : झारखंड सीमा पर ओड़िशा चेकनाका के पास टायर दुकान में हवा की टंकी में हवा भरने के दौरान हुए विस्फोट में मो निशांत खान (26) की मौत हो गयी. घटना शनिवार की शाम 4.30 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतनी जबर्दस्त थी कि निशांत का शरीर तीन टुकड़ों में बंट गया. उसका सिर घड़ से अलग हो गया. उक्त टायर दुकान नोवामुंडी के कुतुबद्दीन उर्फ बबलू खान की थी. मृतक बबलू के रिश्ते में चचेरा साला लगता था. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मो निशांत अपने रिश्तेदार से मिलने घर जाने वाला था. उसके स्थान पर काम करने के लिए एक युवक को लाया गया था.
ट्रक के चक्का में हवा भर दिया गया था. इसके बाद टंकी में हवा भरी जा रही थी. बताया जाता है कि पुरानी टंकी में क्षमता से अधिक हवा भरने के कारण जबर्दस्त विस्फोट हो गया. इस मामले में बड़बिल थाने में मामला दर्ज कराया गया है. शव को बड़बिल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




