सुरेश व प्रह्लाद बने चैंपियन

Updated at : 21 Nov 2016 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
सुरेश व प्रह्लाद बने चैंपियन

ओपन झारखंड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता सरायकेला -खरसावां का दबदबा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के कल्याण मंडल में रविवार को सेरसा की ओर से ओपन झारखंड स्टेट बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला के बॉडी बिल्डरों का दबदबा रहा. जूनियर झारखंड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सरायकेला खरसावां के सुरेश मुंडारी व […]

विज्ञापन

ओपन झारखंड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता सरायकेला -खरसावां का दबदबा

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के कल्याण मंडल में रविवार को सेरसा की ओर से ओपन झारखंड स्टेट बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला के बॉडी बिल्डरों का दबदबा रहा. जूनियर झारखंड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सरायकेला खरसावां के सुरेश मुंडारी व सीनियर वर्ग में सरायकेला-खरसांवां के प्रह्लाद दत्ता चैंपियन बने. इन्हें मिस्टर झारखंड के खिताब से नवाजा गया.
पूर्वी सिंहभूम व धनबाद के बॉडी बिल्डरों ने अपने शारीरिक शौष्ठव का जलवा बिखेरा. बॉडी बिल्डिंग में 55 किग्रा भार तक के वर्ग में सरायकेला-खरसावां के शौभिक भट्टाचार्य, पूर्वी सिंहभूम के बली सिंह, सरायकेला-खरसावां के मृत्युंजय पातर, 60 किग्रा भार वर्ग में सरायकेला खरसावां के सुनील हो, चक्रधरपुर के सोहेल खान,
सरायकेला खरसावां के जगन्नाथ साहु, 65 किग्रा भार वर्ग में धनबाद के हैदर बैग, सोनार मुरी के विवेक बहादुर, धनबाद के जीतेंद्र तांती, 70 किग्रा भार में सरायकेल-खरसावां के सुरेश मुंडारी, पूर्वी सिंहभूम के प्रवीन चंद्र महतो, रांची के आनंद कुमार, 75 किग्रा वर्ग में पूर्वी सिंहभूम के सागर महतो, मोहम्मद फहलम व के रवि कुमार एवं 75 किग्रा से अधिक भार वर्ग में धनबाद के सुभम बनर्जी, सरायकेला खरसावां के रणवीर मित्रा व सरायकेला खरसावां के जाहीद हुसैन क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. इनमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बॉडी बिल्डरों के बीच चैंपियन ऑफ चैंपियन के लिये कड़ा मुकाबला हुआ.
चैंपियनशिप के निर्णायक मंडली में रेलवे बोर्ड के बॉडी बिल्डिंग कोच सह इंटरनेशनल जज बलवीर सिंह, दक्षिण पूर्व रेलवे के कोच सह नेशनल जज एनएन भुईयां, झारखंड स्टेट बॉडी बिल्डिंग के सचिव जे मोहांति, नेशनल जज आरएस पंडा व सेरसा महासचिव आशीष दत्ता थे.
समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक अनुप कुमार हेम्ब्रम व खेल अधिकारी अजय रंजन द्वारा विजेता व उपविजेता को पुरस्कृत किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola