अरगुंडी: मलेरिया पीड़ित के लिए एंबुलेंस से पहले पहुंच गयी मौत
Updated at : 18 Nov 2016 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत लोहरदा पंचायत के अरगुंडी गांव में मलेरिया से 11 लोगों की मौत के एक सप्ताह बाद एंबुलेंस नहीं मिलने एवं पैसे के अभाव में बुधवार की देर रात करीब डेढ़ बजे गांव के देशाउली टोला निवासी मेचो जामुदा (45) की मलेरिया से मौत हो गयी. सामाजिक कार्यकर्ता सिंधु गागराई ने […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत लोहरदा पंचायत के अरगुंडी गांव में मलेरिया से 11 लोगों की मौत के एक सप्ताह बाद एंबुलेंस नहीं मिलने एवं पैसे के अभाव में बुधवार की देर रात करीब डेढ़ बजे गांव के देशाउली टोला निवासी मेचो जामुदा (45) की मलेरिया से मौत हो गयी.
सामाजिक कार्यकर्ता सिंधु गागराई ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे एंबुलेंस के लिए सदर अस्पताल को फोन किया गया था, लेकिन अस्पताल में वाहन उपलब्ध
अरगुंडी: मलेरिया पीड़ित के लिए एंबुलेंस…
नहीं था. बताया गया कि एंबुलेंस किसी अन्य गांव में गयी है. लौटने पर अरगुंडी भेज दी जायेगी. पैसे के अभाव में मेचो जुमदा के लिए निजी वाहन की व्यवस्था नहीं हो सकी और लोग एंबुलेंस का इंतजार करते रहे. रात करीब डेढ़ बजे तक सदर अस्पताल की एंबुलेंस तो नहीं पहुंची, लेकिन मेची को मौत जरूर उसे उठा ले गयी. सुबह गांव में एंबुलेंस पहुंची,
जो गांव के अन्य मलेरिया मरीजों को सदर अस्पताल ले गयी.
एक ही जगह बैठे लोगों के लिये गये रक्त नमूने : उधर, खानापूर्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को एक ही जगह पर बैठे लोगों की रक्त जांच की. ग्रामीणों के आरोप हैं कि सहिया व एनइपीडल्ब्यू गांव के सातों टोलों में घूमने नहीं जाते. इस कारण मरीजों एवं मरनेवालों की संख्या बढ़ती जा रही है. गांव में मलेरिया थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब तक 12 लोगों की मौत के बाद भी डीडीटी एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तक नहीं किया गया है. ग्रामीणों को मच्छरदानी भी उपलब्ध नहीं करायी गयी है.
लगातार पांव पसार रहा है मलेरिया : लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाने के बाद भी गांव में मलेरिया थम नहीं रहा है. गुरुवार को गांव की मेंजारी कुई (40), सीके जामुदा (18), डिल्के अंगारिया (06) समेत अन्य मलेरिया पीड़ितों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
रात नौ बजे से एंबुलेंस का इंतजार करते-करते डेढ़ बजे देशाउली टोला की मेचो जामुदा की मौत हो गयी
खुंटपानी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व एमपीडब्ल्यू को शो-कॉज : खूंटपानी प्रखंड के मलेरिया प्रभावित क्षेत्र में नियमित भ्रमण नहीं करने पर सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गयासुद्दीन और कार्य में लापरवाही बरतने पर एमपीडब्ल्यू आदर्श देव से स्पष्टीकरण मांगा है. सिविल सर्जन ने कहा है कि प्रखंड के अरगुंडी टोला ईचासाई में अचानक 10 लोगों की मृत्यु के संबंध में सदर एसडीओ द्वारा डीसी को दी गयी रिपोर्ट से स्पष्ट होता है कि चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण नहीं किया जाता है. क्षेत्र के एमपीडब्ल्यू द्वारा भी कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरती गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




