नगर पर्षद के कर्मी अनशन पर बैठे

चाईबासा :दैनिक वेतनभोगी कर्मी को नियमित करने, वेतन, पेंशन, ग्रेच्यूटी देने, अनुकंपा के लंबित मामलों का निष्पादन, एवं निकायों में स्थानांतरण आदेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर बुधवार से चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर पर्षद के कर्मचारी अपने कार्यालय के सामने दो दिवसीय अनशन पर बैठे गये है. झारखंड लोकल बॉडीज इम्पलाइज फेडरेशन झारखंड […]
चाईबासा :दैनिक वेतनभोगी कर्मी को नियमित करने, वेतन, पेंशन, ग्रेच्यूटी देने, अनुकंपा के लंबित मामलों का निष्पादन, एवं निकायों में स्थानांतरण आदेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर बुधवार से चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर पर्षद के कर्मचारी अपने कार्यालय के सामने दो दिवसीय अनशन पर बैठे गये है.
झारखंड लोकल बॉडीज इम्पलाइज फेडरेशन झारखंड के बैनर तले कर्मचारी अनशन पर बैठे हैं. मौके पर तय किया गया कि यदि 16 फरवरी तक सभी मांगों पर आदेश निर्गत नहीं हुआ तो 17 फरवरी को जुलूस निकाला जायेगा. इसके बाद 18 से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जायेगा.
अनशन में जिला मंत्री सह मुख्य संरक्षक काशीनाथ साह, कोषाध्यक्ष हरदेवसिंह यादव, नप चाईबासा के जिला मंत्री मुन्ना आलम, अध्यक्ष विजय प्रसाद एवं अरुण किशोर, चक्रधरपुर संघ के मंत्री सनातन मुखी एवं मुकेश बेहरा, महेश प्रसाद, पिनाकी प्रसाद दास, देवाशीष शर्मा, राजू करवा, अविनाश आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




