भारत सेवाश्रम संघ के 100 वर्ष पूरे, निकली शोभा यात्रा

चाईबासा : भारत सेवाश्रम संघ के 100 वर्ष पूरा होने पर रवींद्र भवन में संघ की ओर से शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संघ की ओर से रवींद्र भवन परिसर से शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा शहर के मधु बाजार, पोस्टऑफिस चौक, नीमडीह, कचहरी, जैन मार्केट चौक, बस स्टैंड, बिहारी क्लब, […]
चाईबासा : भारत सेवाश्रम संघ के 100 वर्ष पूरा होने पर रवींद्र भवन में संघ की ओर से शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संघ की ओर से रवींद्र भवन परिसर से शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा शहर के मधु बाजार, पोस्टऑफिस चौक, नीमडीह, कचहरी, जैन मार्केट चौक, बस स्टैंड, बिहारी क्लब, शहीद पार्क होते हुए पुन: रवींद्र भवन पहुंची. शोभा यात्रा में भारत सेवा श्रम संघ द्वारा संचालित जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चे के अलावा संघ के सदस्य शामिल थे.
शोभा यात्रा में युगाचार्य स्वामी प्रणवानंदजी महाराज की जय-जयकार तथा शंख की घ्वनि गूंज रही थी. शोभा यात्रा में भगवान श्री राम, श्रीकृष्णा आदि की झांकी शामिल थी. शाम को रवींद्र भवन में स्वामी प्रणावनंदजी महाराज की पूजा-अर्चना की गयी. शाम को रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




