पीड़ितों की पूर्व मुख्यमंत्री ने ली सुध

Updated at : 11 Nov 2016 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
पीड़ितों की पूर्व मुख्यमंत्री ने ली सुध

अरगुंडी गांव में सराईकेला खरसावां के बीजेपी जिलाध्यक्ष की देखरेख में कैंप में मरीजों का इलाज चला, बाद में अस्पताल भेजा गया. चाईबासा : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के निर्देश पर चाईबासा के उपायुक्त ने गुरुवार को खुंटपानी के अरगुंडी गांव में एंबुलेंस और मेडिकल टीम भेजकर मलेरिया पीड़ितों की जांच करवायी. साथ ही श्री […]

विज्ञापन

अरगुंडी गांव में सराईकेला खरसावां के बीजेपी जिलाध्यक्ष की देखरेख में कैंप में मरीजों का इलाज चला, बाद में अस्पताल भेजा गया.

चाईबासा : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के निर्देश पर चाईबासा के उपायुक्त ने गुरुवार को खुंटपानी के अरगुंडी गांव में एंबुलेंस और मेडिकल टीम भेजकर मलेरिया पीड़ितों की जांच करवायी. साथ ही श्री मुंडा ने सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष उदय शाहदेव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक दल भी ग्रामीणों की मदद के लिए भेजा.
जानकारी के अनुसार अब तक 21 मरीजों को चाईबासा सदर अस्पताल इलाज के लिये भेजा गया है. एक अन्य गंभीर मरीज को टीएमएच में भरती कराया गया. श्री मुंडा स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं. ज्ञात हो कि प्रखंड में पिछले पांच दिनों में 11 लोगों की मलेरिया से मौत हो चुकी है, जिनमें एक ही परिवार के चार लोग भी शामिल हैं
पथ-वे को तोड़ कर फिर से बनाने का दिया आदेश
सीनियर डीइएन को-ऑर्डिनेशन ने आरइ कॉलोनी का निरीक्षण किया
जोनल वर्क के पथ-वे कार्यों में मिली खामियां, काम रोका
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola