पिस्तौल की नोक पर बाइक की लूट

Updated at : 10 Nov 2016 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
पिस्तौल की नोक पर बाइक की लूट

चाईबासा : हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कोचड़ा साप्ताहिक बाजार के पास पिस्तौल के नोक पर तीन अपराधियों ने एक व्यक्ति की बाइक लूट ली. जिसके बाद आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गये. घटना मंगलवार की रात 8 बजे की बतायी जा रही है. घटना की शिकायत होने पर हाटगम्हरिया पुलिस ने लूट का […]

विज्ञापन

चाईबासा : हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कोचड़ा साप्ताहिक बाजार के पास पिस्तौल के नोक पर तीन अपराधियों ने एक व्यक्ति की बाइक लूट ली. जिसके बाद आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गये. घटना मंगलवार की रात 8 बजे की बतायी जा रही है. घटना की शिकायत होने पर हाटगम्हरिया पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक टोंटो थाना क्षेत्र के जिकीलता गांव निवासी सुकरा सिंकू अपनी होंडा ड्रीम युवा को लेकर जगन्नाथपुर के ईशा कीड़ स्कूल के हॉस्टल राशन पहुंचाने जा रहा था. इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया था.

कोचड़ा सप्ताहिक हाट के पास उन्होंने उसे ओवर टेक किया. जिसके बाद आगे उसकी बाइक को रुकवा दी. बाइक से उतरे तीनों युवकों ने पिस्तौल दिखाकर उसकी बाइक छीन ली. बाइक को छोड़कर अपराधियों ने सुकरा से कुछ और नहीं छीना था. घटना के बाद वह किसी तरह हाटगम्हरिया थाना पहुंचकर घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी थी. सघन अभियान चलाने के बावजूद नहीं मिले लुटेरे. घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने लूटेरों को पकड़ने के लिये सघन जांच अभियान शुरु की थी.

लेकिन बावजूद इसके लूटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है. थाना क्षेत्र में इस साल की यह पांचवी लूट की घटना. हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में इस साल की यह चौथी लूट की घटना है. लेकिन अब तक एक भी लूटकांड़ का पुलिस पर्दाफास करने में नाकामयाब रही है. थाना क्षेत्र से 18 मई को लुटेरों ने किरीबुरू निवासी अरविंद कुमार की नयी स्कूल लूट कर फरार हो गये थे.

इसी तरह 2 जून को हिंदी लिवर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर तख्ताबाजार झींकपानी निवासी पंकज कुमार सिंह से 25,000 रुपये लूट लिये. 18 जुलाई जुलाई को लुटेरों ने चाईबासा के पशु व्यापारी मो सलीम से एक लाख रुपया लूट लिया. जबकि अगस्त में ईलीगढ़ा के क्रशर के पास से एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपया लूट लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola