झादिपा का झारखंड सत्याग्रह शुरू, निकाली रैली
Updated at : 10 Nov 2016 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : बुधवार को झारखंड दिशोम पार्टी व आदिवासी सेंगेल अभियान के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड सत्याग्रह आरंभ किया गया. इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली निकाली गयी. इस क्रम में कविराज मुर्मू ने कहा कि सभी आदिवासी सांसद, विधायक व टीएसी सदस्य मिल-बैठ कर दो […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : बुधवार को झारखंड दिशोम पार्टी व आदिवासी सेंगेल अभियान के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड सत्याग्रह आरंभ किया गया. इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली निकाली गयी.
इस क्रम में कविराज मुर्मू ने कहा कि सभी आदिवासी सांसद, विधायक व टीएसी सदस्य मिल-बैठ कर दो माह के अंदर सीएनटी-एसपीटी एक्ट, झारखंड डोमिसाइल, सरना धर्म कोड, प्राइमरी से उच्च स्तर कर आदिवासी भाषाओं का पठन-पाठन, विस्थापन, पलायन आदि मुद्दों पर सकारात्मक कदम उठायें या फिर जनहित में सामूहिक इस्तीफा दें.
मधुसूदन होनहागा ने कहा कि भाजपा सरकार की स्थानीयता नीति झारखंडियों के हित में नहीं है. इस अवसर पर राजनाथ हेंब्रम, प्रेमशीला मुर्मू, कमला मुर्मू, खेलाराम मांझी, मुनीराम हांसदा, बीमा मुर्मू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




