ऑनलाइन टेंडर से भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम : इभा राजू

Updated at : 05 Nov 2016 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
ऑनलाइन टेंडर से भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम : इभा राजू

किरीबुरू. सेल की सतर्कता जागरुकता सप्ताह का समापन किरीबुरू : सेल की परचेज व कॉन्ट्रेक्ट विभाग में पारदर्शिता लाने के लिए सेल में ऑनलाइन टेंडरिंग सुविधा बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, ताकि सेल में भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म किया जा सके. उक्त बातें किरीबुरू खदान के महाप्रबंधक के […]

विज्ञापन

किरीबुरू. सेल की सतर्कता जागरुकता सप्ताह का समापन

किरीबुरू : सेल की परचेज व कॉन्ट्रेक्ट विभाग में पारदर्शिता लाने के लिए सेल में ऑनलाइन टेंडरिंग सुविधा बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, ताकि सेल में भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म किया जा सके. उक्त बातें किरीबुरू खदान के महाप्रबंधक के इभा राजू ने बतौर मुख्य अतिथि आरटीसी (हिलटॉप) सभागार में सेल द्वारा आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन समारोह में कही. ठेकेदारों व सेल अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि परचेज में ऑनलाइन टेंडर की सुविधा पहले से है, लेकिन कॉन्टरेक्ट में नहीं है. जिसे प्रारंभ करना है तथा इसके लिए हमारे कंसलटेंसी मेटल जंक्शन सर्विस लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा ठेकेदारों को इस बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
उन्होंने सभी को भ्रष्टाचार व घूस के खात्मा के लिए शपथ दिलायी. इस दौरान सतर्कता विभाग के अधिकारी ज्योति रंजन दास ने कहा की सेल से जुड़े तमाम लोग ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करें एवं भ्रष्टाचार तथा घूस मांगने वालों के खिलाफ जोरदार लड़ाई लड़े. मालूम हो कि पूरे खदान क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 31 से 5 नवंबर तक मनाया जायेगा.
इस दौरान ज्योति रंजन दास, अरुण कुमार, ओम प्रकाश चौधरी, सीके विश्वाल, भानु प्रताप, संत प्रसाद तिवारी, पंकज सिंह, राकेश पांडेय, ब्रह्मदेव सिंह, रंजन विश्वाल, अरविंद सिंह, जितेंद्र झा, वीरेंद्र मिश्रा, विरेश सिंह, सतीश पांडेय, फ्रेंक लाफरी, राज कपूर गुप्ता आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola