चोर सिर्फ लेडीबर्ड साइकिलों को ही बना रहे निशाना

चक्रधरपुर : जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय परिसर से मंगलवार की सुबह फिर एक साइकिल की चोरी हो गयी. इंटरमीडिएट कला संकाय के प्रथम वर्ष की छात्रा चेलाबेड़ा निवासी पूर्णों नायक की पुत्री रेश्मि नायक साइकिल से कॉलेज आयी थी. इस दौरान साइकिल स्टैंड में साइकिल खड़ी कर कॉलेज के अंदर चली गयी. जब क्लास समाप्त कर […]
चक्रधरपुर : जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय परिसर से मंगलवार की सुबह फिर एक साइकिल की चोरी हो गयी. इंटरमीडिएट कला संकाय के प्रथम वर्ष की छात्रा चेलाबेड़ा निवासी पूर्णों नायक की पुत्री रेश्मि नायक साइकिल से कॉलेज आयी थी. इस दौरान साइकिल स्टैंड में साइकिल खड़ी कर कॉलेज के अंदर चली गयी. जब क्लास समाप्त कर घर जाने के लिए निकली, तो देखा कि स्टैंड से साइकिल गायब है. इसके बाद रेश्मि व अन्य छात्राअों ने साइकिल की काफी खोजबीन की, लेकिन साइकिल नहीं मिली. मालूम हो कि चोर द्वारा केवल लेडीबर्ड साइकिल को निशाना बनाया जाता है. छात्रा रेश्मि ने इस संबंध में चक्रधरपुर थाने में सनहा दर्ज कराने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




