बिना कागजात कई वाहन जब्त, जुर्माना लेकर छोड़ा
Updated at : 27 Sep 2016 3:40 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा व सरायकेला में चला हेलमेट चेकिंग अभियान, हर चौक-चौराहों पर तैनात रही ट्रैफिक पुलिस कागजों की जांच करती पुलिस. चाईबासा : सदर व मुफ्फसिल पुलिस ने सोमवार को हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया. अभियान सुबह 10.30 से दोपहर तक चला. इस दौरान बिना हेलमेट के 120 लोग(दो पहिया वाहन) पकड़े गये. पुलिस ने गाड़ी की […]
विज्ञापन
चाईबासा व सरायकेला में चला हेलमेट चेकिंग अभियान, हर चौक-चौराहों पर तैनात रही ट्रैफिक पुलिस
कागजों की जांच करती पुलिस.
चाईबासा : सदर व मुफ्फसिल पुलिस ने सोमवार को हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया. अभियान सुबह 10.30 से दोपहर तक चला. इस दौरान बिना हेलमेट के 120 लोग(दो पहिया वाहन) पकड़े गये. पुलिस ने गाड़ी की कागजात, लाइसेंस व इंश्योरेंस की भी जांच की. जिनके कागजात पूर्ण नहीं थे, उनकी बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया. जुर्माना लेकर गाड़ियों को छोड़ा गया. मालूम हो कि एसपी डॉ माइकल राज एस ने विगत दिनों कार्यालय में बैठक कर सोमवार से चेंकिग अभियान चलाने के निर्देश दिया था. अभियान के दौरान वाहनों के पीछे सीट पर बैठने वाले लोगों को भी हेलमेट पहनने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




