कांग्रेस-भाजपा राज्य की शुभचिंतक नहीं: बाबूलाल

बड़ाजामदा : झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा इस राज्य के शुभचिंतक नहीं है. यहां की जनता की भलाई की जगह इनकी नजर यहां की खनिज संपदा पर है. इस कारण वे झामुमो, आजसू जैसी पार्टियों को सत्ता में खड़ा कर इस संपदा को बेचने में […]
बड़ाजामदा : झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा इस राज्य के शुभचिंतक नहीं है. यहां की जनता की भलाई की जगह इनकी नजर यहां की खनिज संपदा पर है. इस कारण वे झामुमो, आजसू जैसी पार्टियों को सत्ता में खड़ा कर इस संपदा को बेचने में लगे हैं.
उक्त बातें वे सोमवार को बड़ाजामदा स्टेशन के पास आयोजित झाविमो की संकल्प यात्र के दौरान कही. उन्होंने कहा कि मधु कोड़ा को सामने रख कर आयरन ओर, मैगनीज बेचा, अब हेमंत सोरेन को आगे करके बालू बेचने का काम कांग्रेस कर रही है. सभा में मंच पर मंगल सिंह बोबोंगा, हेमचंद महतो आलोक वाजपेयी, हरि मोहन महतो, नरेंद्र मुमरु, हीरा लाल यादव कृष्ण गोगरई, मीना महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




