20 लाख मुआवजा व नौकरी मांगी

Published at :04 Feb 2014 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
20 लाख मुआवजा व नौकरी मांगी

एक-एक कर भीड़ ने फूंक दिये छह वाहन, नौ घंटे तक रखा सड़क जाम जगन्नाथपुर : हाटगम्हरिया-जगन्नाथपुर के दामोदरपुर-कोलाईसाई के बीच ट्रेलर व पिकअप वैन की टक्कर में नौ लोगों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने छह से अधिक वाहनों को फूंक डाला. नाराज लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं मिलने पर तोड़फोड़ […]

विज्ञापन

एक-एक कर भीड़ ने फूंक दिये छह वाहन, नौ घंटे तक रखा सड़क जाम

जगन्नाथपुर : हाटगम्हरिया-जगन्नाथपुर के दामोदरपुर-कोलाईसाई के बीच ट्रेलर व पिकअप वैन की टक्कर में नौ लोगों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने छह से अधिक वाहनों को फूंक डाला. नाराज लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं मिलने पर तोड़फोड़ की व सामान जला डाले. मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को सौंपे गये मांग पत्र में लोगों ने दुर्घटना में मृतक परिवार को 20-20 लाख रुपये तथा परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गयी है.

इसके अलावा मांग में ट्रेलर व भारी वाहनों से लौह-अयस्क की ढुलाई बंद करने, जगन्नाथपुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने, ट्रामा सेंटर सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था में तत्काल सुधार किये जाने की मांग लोगों ने की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola