तांतनगर : मजदूरी की आस में टूट रही सांस

Published at :02 Feb 2014 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
तांतनगर : मजदूरी की आस में टूट रही सांस

– गणोश बारी – तांतनगर : तांतनगर प्रखंड अंतर्गत पोड.ाडीह में 1.25 करोड. की लागत से तालाब निर्माण में लगे 450 मजदूरों को मजदूरी नहीं मिली है. पोड.ाडीह के मजदूर रामदास सिद्धू, नारा सिद्धू, डोबरो सिद्धू, जमदार सिद्धू, विरेंची गोप, जम्बी सिद्धू, आलोमुनी की मौत हो चुकी है. तालाब में पोड.ाडीहा, गंजिया, अंगरडीहा, सुरलू, तुईबाना, […]

विज्ञापन

– गणोश बारी –

तांतनगर : तांतनगर प्रखंड अंतर्गत पोड.ाडीह में 1.25 करोड. की लागत से तालाब निर्माण में लगे 450 मजदूरों को मजदूरी नहीं मिली है. पोड.ाडीह के मजदूर रामदास सिद्धू, नारा सिद्धू, डोबरो सिद्धू, जमदार सिद्धू, विरेंची गोप, जम्बी सिद्धू, आलोमुनी की मौत हो चुकी है. तालाब में पोड.ाडीहा, गंजिया, अंगरडीहा, सुरलू, तुईबाना, कदलबेड.ा आदि गांव के मजदूरों ने काम किया था.

मजदूर लक्ष्मी देवी, विभिषण तांती, लाल बिहारी तांती, पुनामी देवी, जगन्नाथ तांती, अर्जुन तांती, डेमान सिद्धू ने बताया कि काम करने के बावजूद हमें मजदूरी नहीं मिली. घर की आर्थिक स्थिति भी खराब है.

पांच चरण में होना था तालाब का निर्माण

तालाब निर्माण का काम पांच चरण में होना था, जिसमें से तीन चरणों में काम हो चुका है. तीन चरण के काम में कुल 22 लाख 63 हजार 9 सौ रुपये का खर्च हुए है. मजदूरों के बीच लगभग 6 लाख रुपये का भुगतान बाकी है. योजना को 31 मई 2012 तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन मजदूरी नहीं मिलने के कारण योजना अधूरी है. योजना को पुन: चालू करने के लिए प्रशिक्षु प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि शंकर शुक्ला ने पिछले बुधवार को योजना स्थल दौरा कर जायजा लिया. तालाब में काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि पिछली मजदूरी का जबतक भुगतान नहीं होगा तबतक काम नहीं करेगें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola