लरसन क्लब और नेवटिया माइंस विजयी

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट के तत्वावधान में बिरसा मुंडा स्टेडियम में चल रहे 21वें बीएल नेवटिया 20-20 क्रिकेट मैच में शनिवार को लरसन क्लब ने 46 रनों से और नेवटिया माइंस ने 85 रनों से जीत हासिल की. पहला मैच लारसन क्लब और चाईबासा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. लारसन क्लब ने […]
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट के तत्वावधान में बिरसा मुंडा स्टेडियम में चल रहे 21वें बीएल नेवटिया 20-20 क्रिकेट मैच में शनिवार को लरसन क्लब ने 46 रनों से और नेवटिया माइंस ने 85 रनों से जीत हासिल की. पहला मैच लारसन क्लब और चाईबासा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. लारसन क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 187 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुए चाईबासा क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी.
दूसरा मैच नेवटिया माइंस और जीएंडएस क्लब के बीच खेला गया. नेवटिया माइंस ने टॉस जीतकर निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 172 रनों का स्कोर खड.ा किया. लक्ष्य का पीछा करते हुए जीएंडएस क्लब की टीम 18.3 ओवर में 87 रनों पर ढेर हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




