बीएड शिक्षक सितंबर तक दें योगदान

Updated at : 29 Aug 2016 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
बीएड शिक्षक सितंबर तक दें योगदान

विवि प्रशासन ने पिछले साल ही बीएड शिक्षकों की बहाल प्रक्रिया शुरू की थी अंगीभूत पांच कॉलेजों में शिक्षक पहुंचेंगे, नियुक्त पत्र में प्रशासन ने दी थी जानकारी चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के पांच बीएड अंगीभूत कॉलेजों में बहाल शिक्षकों सितंबर तक योगदान देने का निर्देश दिया गया है. सभी शिक्षकों को क्लास आरंभ होने […]

विज्ञापन

विवि प्रशासन ने पिछले साल ही बीएड शिक्षकों की बहाल प्रक्रिया शुरू की थी

अंगीभूत पांच कॉलेजों में शिक्षक पहुंचेंगे, नियुक्त पत्र में प्रशासन ने दी थी जानकारी
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के पांच बीएड अंगीभूत कॉलेजों में बहाल शिक्षकों सितंबर तक योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
सभी शिक्षकों को क्लास आरंभ होने से पहले ही महाविद्यालय में योगदान देने को कहा गया है. विवि प्रशासन ने पिछले साल बीएड शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया आरंभ कर दी थी, जिसमें लगभग 25 शिक्षक शामिल थे. बहाली के बाद तत्काल योगदान नहीं दिया गया था. सभी शिक्षकों को अनुबंध के तहत बहाल किया गया है. प्रत्येक साल शिक्षकों का नवीकरण भी किया जाना है.
एनसीटीइ नियमानुसार बहाल किये गये सभी शिक्षक विभिन्न विषयों के हैं. विवि के को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदुपर, ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदुपर, वीमेंस कॉलेज जमशेदपुर, बहरागोड़ा कॉलेज जमशेदपुर तथा महिला कॉलेज चाईबासा में शिक्षकों को योगदान देना है. इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर को भी निर्देश दिया गया कि वे अपना संबंधित कॉलेजों में योगदान करें.
बीएड में चल रहा नामांकन. कोल्हान विवि के पांच अंगीभूत कॉलेजों में वर्तमान में बीएड में नामांकन आरंभ है. विद्यार्थी अपने मेरिट लिस्ट के तहत संबंधित कॉलेजों में नामांकन ले रहे है. प्रथम मेरिट लिस्ट का नामांकन खत्म होने के बाद दूसरी लिस्ट का नामांकन आरंभ होगा. अब तक लगभग आधा से अधिक विद्यार्थियों ने अपने-अपने कॉलेजों में नामांकन ले चुका है.
पिछले साल बीएड कॉलेजों में शिक्षकों की बहाल विवि स्तर से की गयी थी. उन सभी शिक्षकों को फिलहाल कॉलेज में योगदान देना है. इसमें विभिन्न विषयों के शिक्षक शामिल हैं. कक्षाएं आरंभ होने से पहले ही शिक्षक अपना योगदान संबंधित कॉलेज में दे दें.
डॉ एससी दास, कुलसचिव, कोल्हान विवि
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola