शिशु मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव में नप अध्यक्ष ने कहा

Updated at : 28 Jul 2016 3:20 AM (IST)
विज्ञापन
शिशु मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव में नप अध्यक्ष ने कहा

चाईबासा : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के माधव सभागार में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि नगर पर्षद अध्यक्ष नीला नाग ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु के मार्गदर्शन के बिना जीवन रूपी नैया को पार नहीं किया जा सकता. पूर्व अध्यक्ष गीता बलमुचु ने भी जीवन […]

विज्ञापन

चाईबासा : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के माधव सभागार में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि नगर पर्षद अध्यक्ष नीला नाग ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु के मार्गदर्शन के बिना जीवन रूपी नैया को पार नहीं किया जा सकता. पूर्व अध्यक्ष गीता बलमुचु ने भी जीवन में गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु पूजन महापूजन है. वे ही अज्ञानता के अंधकार को ज्ञान के प्रकाश से दूर करते हैं.

जमशेदपुर विभाग के महानगर कार्यवाहिका ने राष्ट्र सेविका समिति के उद्देश्य को बताया. इस मौके पर उपस्थित राष्ट्र सेविका समिति चाईबासा के कुल 40 सदस्यों ने गुरु पूजन व गुरु दक्षिणा समर्पित की. इस पावन बेला में विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह, आचार्य, शिक्षिका उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन मंजू श्रीवास्तव व यमु कोया ने संयुक्त रूप से किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola