12 गुड्स चालकों को पदोन्नति

चक्रधरपुर : रेल मंडल के 12 गुड्स ट्रेन चालकों (लोको पायलट) को पदोन्नति देकर यात्री ट्रेन चालक बनाया गया है. सहायक कार्मिक पदाधिकारी जीसी सरकार ने मंगलवार को गुड्स चालक पदोन्नति परीक्षा के परिणाम की घोषणा की. इसमें बंडामुंडा के एम बेहरा, आरके नस्कर, कालीचरण सिंह, अवधेश कुमार, संजय कुमार, ई केरकेट्टा, ओम प्रकाश, झारसुगुड़ा […]
चक्रधरपुर : रेल मंडल के 12 गुड्स ट्रेन चालकों (लोको पायलट) को पदोन्नति देकर यात्री ट्रेन चालक बनाया गया है. सहायक कार्मिक पदाधिकारी जीसी सरकार ने मंगलवार को गुड्स चालक पदोन्नति परीक्षा के परिणाम की घोषणा की. इसमें बंडामुंडा के एम बेहरा, आरके नस्कर, कालीचरण सिंह, अवधेश कुमार, संजय कुमार,
ई केरकेट्टा, ओम प्रकाश, झारसुगुड़ा के रामरुप गायन, एचएन बाला, टाटा के राजनाथ सिंह, प्रवीन कुमार एवं एके सरकार शामिल हैं. उत्तीर्ण सभी लोको पायलट रेल मंडल में यात्री ट्रेनों को दौड़ायेंगे. मालूम हो कि गुड्स लोको पायलटों की पदोन्नति के लिए परीक्षा ली गयी थी, जिसमें दर्जनों लोको पायलट शामिल हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




