नाना के हत्यारे को 17 साल बाद मार डाला

Updated at : 07 Jun 2016 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
नाना के हत्यारे को 17 साल बाद मार डाला

चैतन्य हत्याकांड. पुलिस ने आरोपी मुर्गा गोप को दबोचा बड़कीमारा गांव से पुलिस ने पकड़ा दूसरा आरोपी मिथुन गोप फरार मृतक आरोपी के नाना की हत्या में काट चुका था सजा चाईबासा : मंझारी थानांतर्गत रुंझू गांव में बीते 27 मई की रात पाताहातु गांव के चैतन्य गोप की पत्थर से कूचकर हत्या मामले में […]

विज्ञापन

चैतन्य हत्याकांड. पुलिस ने आरोपी मुर्गा गोप को दबोचा

बड़कीमारा गांव से पुलिस ने पकड़ा
दूसरा आरोपी मिथुन गोप फरार
मृतक आरोपी के नाना की हत्या में काट चुका था सजा
चाईबासा : मंझारी थानांतर्गत रुंझू गांव में बीते 27 मई की रात पाताहातु गांव के चैतन्य गोप की पत्थर से कूचकर हत्या मामले में पुलिस ने बड़कीमारा गांव के मुर्गा गोप को रविवार की रात गिरफ्तार किया. वहीं उसका साथी मिथुन गोप फरार है. आरोपी मुर्गा गोप ने पुलिस को बताया कि चैतन्य ने 1999 में उसके नाना की हत्या की थी.
इसे लेकर वह जेल से सजा काट चुका था. घटना के दिन चैतन्य ने उसे नाना के घर नहीं जाने की बात कहते हुए हत्या की धमकी दी थी. इसी कारण आक्रोश में उसने चैतन्य की हत्या कर दी. दूसरी ओर सोमवार को पुलिस ने आरोपी मुर्गा गोप को चाईबासा कोर्ट में पेश किया. यहां जमानत नहीं मिलने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक घटना की रात चैतन्य गोप बड़ा रुंझू गांव में चल रहे छऊ मेला में गया था. यहां उसकी मुलाकात मुर्गा गोप व उसके साथी मिथुन से हुई थी.
चैतन्य ने 1999 में की थी मुर्गा के नाना की हत्या
चैतन्य ने पाताहातु में रहने वाले मुर्गा के नाना बुधु गोप की वर्ष 1999 में हत्या कर दी थी. इस मामले में उसे सजा हुई थी. 2014 में सजा काट कर चैतन्य जेल से बाहर आया था. इस बीच बुधु के घर में उसका नाती मुर्गा को आते देख वह गुस्सा होता था. घटना के दिन बुधु के नाती से उसकी मुलाकात मेले में हुई थी.
शौच करने के दौरान की हत्या
पुलिस के अनुसार घटना की आधी रात तीनों (चैतन्य, मुर्गा और मिथुन) शौच के लिए मेले से कुछ दूर गये थे. यहां चैतन्य ने मुर्गा को धमकाया कि वह आज-कल ज्यादा अपने नाना के घर जा रहा है. इसमें सुधार नहीं होने पर उसके नाना की तरह हत्या कर देगा. इसे लेकर दोनों में विवाद हुआ.
चैतन्य उस समय काफी नशे में था. मुर्गा को गुस्सा आ गया. उसने उठ कर शौच कर रहे चैतन्य को एक लात मारी. इसके बाद उसने पत्थर उठकर उसके सिर पर दे मारा. हत्या में मिथुन ने उसका सहयोग किया. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर कुछ दूर ले जाकर फेंक दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola