पारा टीचर चला रहा था हथियार की फैक्टरी!

Updated at : 05 Jun 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
पारा टीचर चला रहा था हथियार की फैक्टरी!

चाईबासा : बंदगांव बाजार से गिरफ्तार पीएलएफआइ नक्सली पटेल हेंब्रम से पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक पारा शिक्षक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं पुलिस ने अवैध रूप से देसी हथियार बनाने की एक मिनी फैक्टरी की पहचान […]

विज्ञापन

चाईबासा : बंदगांव बाजार से गिरफ्तार पीएलएफआइ नक्सली पटेल हेंब्रम से पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक पारा शिक्षक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं पुलिस ने अवैध रूप से देसी हथियार बनाने की एक मिनी फैक्टरी की पहचान कर यहां से एक दर्जन से अधिक हथियार और बम बरामद किये हैं. हथियार बनाने की उक्त फैक्टरी के साथ पारा शिक्षक की संलिप्तता की पुलिस जांच कर रही है.

वहीं पारा शिक्षक के साथ हिरासत में लिये गये एक और व्यक्ति भी पीएलएफआइ संगठन से जुड़ा बताया जा रहा है. मिनी फैक्टरी से किन-किन लोगों को हथियार की सप्लाई की गयी है, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है. पुलिस ने चाईबासा व इसके आसपास के अंचलों में शनिवार को छापामारी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola