विवाहिता के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार

नोवामुंडी : चालय बनाने आये राज मिस्त्री मो आसिन शेख द्वारा रात में घर में घुस कर 19 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना कादाजामदा पंचायत अंतर्गत जामपानी गांव के बोड़डीह में 26 मई की बतायी जा रही है. मामले में पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर […]
नोवामुंडी : चालय बनाने आये राज मिस्त्री मो आसिन शेख द्वारा रात में घर में घुस कर 19 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना कादाजामदा पंचायत अंतर्गत जामपानी गांव के बोड़डीह में 26 मई की बतायी जा रही है. मामले में पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी साहेबगंज जिला अंतर्गत राजमहल फुलवरिया स्थित मुर्गी टोला का रहने वाला है.
घटना के वक्त पीड़िता घर पर अकेली थी. पीड़िता के पति दूसरे जगह काम करने गया हुआ था. पीड़िता का पति मजदूरी कर जब एक सप्ताह बाद घर पहुंचा, तो पीड़िता ने घटना की जानकारी पति को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




