कार्यपालक व सहायक अिभयंता की मिलीभगत से घटिया निर्माण

Updated at : 02 Jun 2016 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यपालक व सहायक अिभयंता की मिलीभगत से घटिया निर्माण

निर्माण के एक माह में ही टूटने लगी है सड़क, नाली निर्माण भी घटिया विजिलेंस जांच के लिए की जायेगी अनुशंसा कमीशन के लिए बिना जांच के ठेकेदार को किया गया भुगतान चाईबासा : चाईबासा नगर पर्षद अध्यक्ष नीला नाग ने बुधवार को 77 लाख रुपये की योजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने अमला टोला, बाबा […]

विज्ञापन

निर्माण के एक माह में ही टूटने लगी है सड़क, नाली निर्माण भी घटिया

विजिलेंस जांच के लिए की जायेगी अनुशंसा
कमीशन के लिए बिना जांच के ठेकेदार को किया गया भुगतान
चाईबासा : चाईबासा नगर पर्षद अध्यक्ष नीला नाग ने बुधवार को 77 लाख रुपये की योजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने अमला टोला, बाबा मंदिर, होटल जायका के सामने बनी सड़क, नाली व नव निर्मित टॉयलेट देखा. नवनिर्मित सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पाये गये. सही से अलकतरा नहीं दिये जाने के कारण नयी सड़क उखड़ने लगी है. निर्माण के एक माह में सड़क का यह हाल है. नालियों का निर्माण भी घटिया स्तर पर किया गया है. नीला नाग ने घटिया निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी जताने के साथ योजनाओं में लाखों रुपये के बंदरबांट का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कार्यपालक व एई ने मिलकर घटिया निर्माण पर आंखें मूंद ली है.
घटिया कार्य के बावजूद मोटी कमीशन लेकर संवेदकों को भुगतान कर दिया. नीला ने कहा कि जनता के पैसे का गबन किया गया है. कार्यों की विजिलेंस जांच की अनुशंसा की जायेगी, ताकि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके. मौके पर संदीप निषाद, राजीव श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, संतोष डे, दीपक निषाद, राजेश सिन्हा, प्रिंस सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola